हुवावे एन्जॉय 6 में है 3 जीबी रैम और 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2016 12:35 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे एंज्वॉय 6 में 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
  • इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
हुवावे ने अपना नया 4जी वीओएलटीई एंड्रॉयड स्मार्टफोन एन्जॉय 6 चीन में लॉन्च कर दिया है। हुवावे एन्जॉय 6 स्मार्टफोन की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 12,800 रुपये) है। यह फोन चीन में एक नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन के चीन से बाहर उपलब्ध कराने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

हुवावे एन्जॉय 6 में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 293 पीपीआई है। इस फोन में 1.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो हुवावे ने अपने इस फोन में एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। हुवावे एन्जॉय 6 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। एन्जॉय 6 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 4.1 दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी है जिसके 11 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 143.2 × 70.4 × 7.9 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। हुवावे का कहना है कि यह फोन आईपी 52 सर्टिफिकेशन के साथ वाटर व डस्ट रेज़िस्टेंस है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए हुवावे एन्जॉय 6 में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। यह फोन व्हाइट, गोल्ड, ग्रे समेंत 6 कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.