हुवावे पी9 स्मार्टफोन को भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 जुलाई 2016 14:39 IST
ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे जल्द ही भारत में अपने एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। दरअसल, हुवावे ने मीडिया को 17 अगस्त के इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट के दावों को सही माना जाए तो कंपनी इस दिन हुवावे पी9 हैंडसेट को स्थानीय मार्केट में लॉन्च करेगी।

अब तक हुवावे भारत में पिछले दो साल से अपने हॉनर ब्रांड के बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन बेचती रही है। भारत में कंपनी का आखिरी फोन हॉनर 5सी था जिसे अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। अब ऐसा लगता है कि चीन की यह फोन निर्माता कंपनी भारत में अपनी पी सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करेगी।

हुवावे पी9 स्मार्टफोन में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन हुवावे के किरिन 955 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 एमपी4 है।

हुवावे का यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोन में दिया गया डुअल कैमरा इसकी खासियत है। पी9 स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश व एफ/2.2 अपरचर के साथ 12 मेगापिक्सल का फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस डुअल लाइका रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की बॉडी एल्यूमीनियम से बनी है और यह हुवावे द्वारा बनाए गए नेक्सस 6पी जैसा एहसास देती है। फोन में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर है। पी9 और पी9 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित हैं। पी9 का डाइमेंशन 145x70.9x6.95 मिलीमीटर और वजन 144 ग्राम है जबकि पी9 प्लस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.3x75.3x6.98 मिलीमीटर व वजन 162 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.