4,600mAh बैटरी के साथ HTC Wildfire E2 Plus फोन लॉन्च, जानें प्राइस...

HTC Wildfire E2 Plus की कीमत RUB 12,990 (लगभग 13,400 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा आपको फोन में सिंगल कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं ब्लैक।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • HTC Wildfire E2 Plus फोन Unisoc Tiger T610 प्रोसेसर से लैस है
  • एचटीसी वाइल्डफायर ई2 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • फोन में मौजूद है सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन
HTC Wildfire E2 Plus स्मार्टफोन को गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन रूस में लॉन्च किया गया है और फिलहाल यह जानकारी साफ नहीं है कि इसे अन्य मार्केट में कब-तक पेश किया जाएगा। एचटीसी स्मार्टफोन Unisoc Tiger T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। एचटीसी वाइल्डफायर ई2 प्लस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 4,600 एमएएच की है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
 

HTC Wildfire E2 Plus price, availability

HTC Wildfire E2 Plus की कीमत RUB 12,990 (लगभग 13,400 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा आपको फोन में सिंगल कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं ब्लैक। रूस में इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Citilink के माध्यम से खरीदा जा सकता है। एचटीसी ने फोन पर 12 महीने तक की वॉरंटी प्रदान की है।
 

HTC Wildfire E3 Plus specifications

डुअल सिम (नैनो) एचटीसी वाइल्डफायर ई2 प्लस फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.82 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) मल्टी-टच डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 263पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन Unisoc Tiger T610 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम दी गई है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।   

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी वाइल्डफायर ई2 प्लस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ वी5, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है। सेंसर में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जीपीएस-ए-जीपीएस, GLONASS और गैलीलियो शामिल हैं।

HTC Wildfire E2 Plus में 4,600mAh की बैटरी दी गई है। फोन का डायमेंशन 174.2x98.6x9.3mm और वजन 210 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1,640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.