HTC U23 Pro आया Snapdragon 7 Gen 1 और 12GB RAM के साथ गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

ताइवान की जानी-मानी टेक कंपनी HTC कथित तौर पर एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन HTC U23 Pro पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 मई 2023 13:05 IST
ख़ास बातें
  • HTC कथित तौर पर एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन HTC U23 Pro पर काम कर रही है।
  • आगामी HTC U23 Pro गीकबेंच 6 पर नजर आया है।
  • गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि HTC U23 Pro में 12GB RAM दी गई है।

HTC U20 5G में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HTC

ताइवान की जानी-मानी टेक कंपनी HTC कथित तौर पर एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन HTC U23 Pro पर काम कर रही है। यह आगामी फोन ब्लूटूथ SIG ऑथोरिटी सर्टिफाइड पर नजर आया था। लिस्टिंग में तीन मॉडल नंबर वाले 2QC9200, 2QC9100 और 2QCB100 का खुलासा हुआ था। बताया जा रहा है कि ये मॉडल नंबर एक ही स्मार्टफोन के तीन अलग-अलग कंट्री वेरिएंट के हैं। ऐसी संभावना है कि यह HTC U23 Pro स्मार्टफोन हो सकता है जो कि गीकबेंच बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी नजर आया था। आइए आगामी HTC स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

आगामी HTC U23 Pro गीकबेंच 6 पर नजर आया है। स्मार्टफोन निर्माता ने हाल के महीनों में कुछ लो-एंड वाइल्डफायर ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी हर साल डिजायर-सीरीज के फोन भी लॉन्च करती है। हालांकि HTC U23 Pro, HTC U20 5G का सक्सेसर है, जिसे जून 2020 में पेश किया गया था।
Advertisement
 
गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला कि HTC U23 Pro में Qualcomm प्रोसेसर है जो कि 1.80GHz पर काम करने वाले चार CPU कोर, 2.36GHz पर चलने वाले तीन CPU कोर और 2.40GHz पर चलने वाले सिंगल CPU कोर से लैस है। लिस्टिंग सोर्स कोड से पता चलता है कि SoC में Adreno 644 GPU शामिल है। ये सीपीयू और जीपीयू से पता चलता है कि HTC U23 Pro में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मिल सकता है। एचटीसी यू23 प्रो स्मार्टफोन जून में ताइवान में एंट्री कर सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि HTC U23 Pro में 12GB RAM दी गई है और यह फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्टिंग में 933 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2351 प्वाइंट हासिल किए। फिलहाल HTC U23 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसी संभावना है कि फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह फोन टॉप-नॉच कैमरा, 256GB तक स्टोरेज और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी से लैस हो सकता है। 
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.