HTC U11 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, नए एज सेंस फ़ीचर से है लैस

एचटीसी आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू11 भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में शुक्रवार कको सुबह 11.30 बजे एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने इसी हफ्ते एचटीसी यू11 के लॉन्च के लिए इनवाइट भेजकर यह जानकारी दी थी। एचटीसी यू11 स्मार्टफोन ताइवान में मई में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 जून 2017 09:56 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी यू11 को मई में ताइवान में लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन में ख़ास एज सेंस फ़ीचर है
  • एचटीसी यू11 आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेट में लॉन्च होगा
एचटीसी आज अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू11 भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी नई दिल्ली में शुक्रवार कको सुबह 11.30 बजे एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने इसी हफ्ते एचटीसी यू11 के लॉन्च के लिए इनवाइट भेजकर यह जानकारी दी थी। एचटीसी यू11 स्मार्टफोन ताइवान में मई में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने 16 जून, शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। यह स्मार्टफोन एज सेंस फ़ीचर के साथ आता है जो स्मार्टफोन में आया पूरी तरह से एक नया फ़ीचर है। एचटीसी ने हाल ही में भारत में अपनी वेबसाइट पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी यू11 स्मार्टफोन लिस्ट किया था।

यूरोप में HTC U11 फोन की कीमत 749 यूरो (करीब 53,000 रुपये) और अमेरिका में 749 डॉलर (करीब 48,000 रुपये) से शुरू होती है। उम्मीद है कि भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जाएगा। यह फोन अमेज़िंग सिल्वर, सैफ़ायर ब्लू, ब्रिलियंट ब्लैक, आइस व्हाइट, सोलर रेड कलर वेरिएंट में आता है।
 
एचटीसी यू11 की ख़ासियत
एचटीसी यू11 की सबसे अहम ख़ासियत है लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, लिक्विड सर्फेस डिज़ाइन और मल्टीपल एआई असिस्टेंट। बात करें एचटीसी एज सेंस फ़ीचर की तो इससे कैमरा लॉन्च करने और टेक्स्ट भेजने जैसे कई फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैँ। इसके अलावा आप ईमेल खोलने और अपने पसंदीदा गेम या ऐप खोलने के लिए भी स्क्वीज़ जेस्चर को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। जब यूज़र एडवांस्ड टच मोड एक्टिवेट करते हैं, तो आप 'शॉर्ट स्क्वीज़' के अलावा 'स्क्वीज़ और होल्ड' कर कई फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। इसके अलावा दस्ताने पहने होने पर भी यह फ़ीचर डिवाइस के साथ काम करता है।

एचटीसी यू11 स्पेसिफिकेशन
Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एचटीसी यू 11 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 5.5 इंच क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया कि, इस फोन में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। एचटीसी यू11 को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट भारत आएगा। एचटीसी यू11 की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू11 में 1.4 माइक्रोन पिक्सल, अल्ट्रा स्प्रेड ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7, डुअल-एलईडी फ्लैश, स्लो मोशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में फेस डिटेक्शन, प्रो मोड, 32 सेकेंड लॉंग एक्सपोज़र और रॉ फॉरमेट सपोर्ट, एचडीआर बूस्ट, पैनोरमा और हाइपरलैप्स जैसे कैमरा फ़ीचर हैं। इस सेल्फी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और फुल एचडी रिकॉर्डिंग के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में लाइव मेक-एप, ऑटो सेल्फी, वॉयस सेल्फी, एचडीआर बूस्ट और सेल्फी पैनोरमा जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

एचटीसी यू11 में 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके 24.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में एक्स्ट्रा पावर सेविंग मोड और क्विच चार्ज 3.0 सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं।

एचटीसी यू11 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी67 सर्टिफिकेट के साथ आता है। फोन दो एआई असिस्टेंट- गूगल असिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा सपोर्ट करता है। फोन में ऑडियो क्वालिटी के लिए एचटीसी यूसोनिक ईयरबड के साथ एक्टिव नॉयज़ कैंसिलेशन, एचटीसी बूमसाउंड हाई-फाई एडिशन, 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग, और हाई-रिज़ॉल्लयूशन ऑडियो है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning low-light camera performance
  • Looks great
  • Water and dust resistant
  • Useful "Edge Sense" squeeze gesture
  • Top-tier specifications
  • Bad
  • Average battery life
  • Sense Companion not ready yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  2. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  4. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  5. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  7. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  8. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  9. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  10. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.