एचटीसी यू11 का नया सोलर रेड कलर वेरिएंट लॉन्च

एचटीसी यू11 स्मार्टफोन भारत में जून में 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। और अब इस फोन का सोलर रेड कलर वेरिएंट भी देश में उपलब्ध करा दिया गया है। इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर से हैंडसेट का नया कलर वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2017 17:40 IST
एचटीसी यू11 स्मार्टफोन भारत में जून में 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। और अब इस फोन का सोलर रेड कलर वेरिएंट भी देश में उपलब्ध करा दिया गया है। इच्छुक ग्राहक कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर से हैंडसेट का नया कलर वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के समय कंपनी ने भारत में सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट ही पेश किए थे, और इसके बाद जुलाई में ब्लू कलर वेरिएंट उपलब्ध कराया गया था। गौर करने वाली बात है कि, भारत में HTC U11 के सभी वेरिएंट समान कीमत पर ही मिलते हैं।

ख़ास बात है कि कंपनी ने जानकारी दी है कि यू11 का सोलर रेड वेरिएंट 26 अगस्त से मिलना शुरू हो जाएगा। और कंपनी स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट को खरीदने पर एक 20 वाट का कार चार्जर मुफ्त दे रही है।
Advertisement
 
एचटीसी यू11 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, HTC U11 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। इसमें 5.5 इंच क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया कि, इस फोन में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में एचटीसी यू11 को 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए थे। लेकिन भारत में सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट को उतारा गया है। एचटीसी यू11 की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू11 में 1.4 माइक्रोन पिक्सल, अल्ट्रा स्प्रेड ऑटोफोकस, बीएसआई सेंसर, ओआईएस, अपर्चर एफ/1.7, डुअल-एलईडी फ्लैश, स्लो मोशन और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में फेस डिटेक्शन, प्रो मोड, 32 सेकेंड लॉंग एक्सपोज़र और रॉ फॉरमेट सपोर्ट, एचडीआर बूस्ट, पैनोरमा और हाइपरलैप्स जैसे कैमरा फ़ीचर हैं। इस सेल्फी स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो बीएसआई सेंसर और फुल एचडी रिकॉर्डिंग के साथ आता है। फ्रंट कैमरे में लाइव मेक-एप, ऑटो सेल्फी, वॉयस सेल्फी, एचडीआर बूस्ट और सेल्फी पैनोरमा जैसे फ़ीचर हैं।

एचटीसी यू11 में 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके 24.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 14 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन में एक्स्ट्रा पावर सेविंग मोड और क्विच चार्ज 3.0 सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 153.9x75.9x7.9 मिलीमीटर और वज़न 169 ग्राम है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stunning low-light camera performance
  • Looks great
  • Water and dust resistant
  • Useful "Edge Sense" squeeze gesture
  • Top-tier specifications
  • Bad
  • Average battery life
  • Sense Companion not ready yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.