HTC U11 Plus, U11 Life हो सकते हैं 2 नवंबर को लॉन्च

ऐसा लगता है कि एचटीसी इस साल के आखिर तक स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने से पहले ग्राहकों को कुछ और प्रोडक्ट देना चाहती है। कंपनी ने ताइवान में 2 नवंबर के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा यू11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2017 16:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने ताइवान में 2 नवंबर के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं
  • कंपनी द्वारा यू11 मार्टफोन के नए वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद
  • याद रहे कि एचटीसी यू11 की बिक्री इस साल ही शुरू हई थी
ऐसा लगता है कि एचटीसी इस साल के आखिर तक स्मार्टफोन बिजनेस बंद करने से पहले ग्राहकों को कुछ और प्रोडक्ट देना चाहती है। कंपनी ने ताइवान में 2 नवंबर के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा यू11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नए वेरिएंट पेश किए जाने की उम्मीद है। याद रहे कि एचटीसी यू11 की बिक्री इस साल ही शुरू हई थी। इनवाइट में टॉप पर बड़े "U" का इस्तेमाल हुआ है। इसके बाद से एचटीसी यू11 के एक वेरिएंट को पेश किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एचटीसी कम से कम दो स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इनमें से एक हैंडसेट कथित तौर पर एचटीसी यू11 प्लस है। यह एचटीसी यू11 की तुलना में बेहतर प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर फीचर के साथ आएगा। दूसरा मॉडल एक मिड रेंज डिवाइस है जो शुद्ध एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर के साथ आएगा। इस वेरिएंट के बारे में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के बारे में जानकारी सामने आई है।
Advertisement

कथित एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एचटीसी यू11 लाइफ है। इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और फ्रंट व रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे होने की उम्मीद है। फोन के दो वेरिएंट होने की उम्मीद है- एक 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला। दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला। इसकी कीमत 400 डॉलर के आसपास रहने की उम्मीद है।

एचटीसी यू11 स्मार्टफोन के पावरफुल वेरिएंट एचटीसी यू11 प्लस में 6 इंच का डिस्प्ले होगा। इसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1440x2880 पिक्सल होगा। यह बेहद ही पतले बेज़ल वाला 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिवाइस होगा। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। फोन आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इस हैंडसेट के भी दो वेरिएंट होंगे- 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.