HTC U11 Life के स्पेसिफिकेशन लीक, एंड्रॉयड वन फोन होने का दावा

ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी एचटीसी गुरुवार को नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच हैंडसेट से संबंधित जानकारियां गलती से लीक हो गई हैं। दूसरी तरफ, एक तरफ टिप्सटर ने दावा किया है कि HTC U11 Life हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2017 16:01 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी गुरुवार को नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • HTC U11 Life हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा
  • हैंडसेट के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो चुके हैं
ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी एचटीसी गुरुवार को नया यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस बीच हैंडसेट से संबंधित जानकारियां गलती से लीक हो गई हैं। दूसरी तरफ, एक तरफ टिप्सटर ने दावा किया है कि HTC U11 Life हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

लिस्टिंग को थोड़ी देर बाद हटा लिया गया। लेकिन इससे पहले हैंडसेट के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो चुके थे। एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक,  HTC U11 Life में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौज़ूद है। हैंडसेट के रियर और फ्रंट पैनल पर 16-16 मेगापिक्सल के सेंसर हैं। इसके अलावा एचटीसी यू11 लाइफ में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के ऊपर कंपनी के सेंस यूआई के मौज़ूद रहने की उम्मीद है। इसकी बैटरी 2600 एमएएच की होगी और यह आईपी67 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा।
Advertisement

एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एचटीसी यू11 लाइफ की कीमत 369 यूरो (करीब 28,000 रुपये) है। यह ब्रिलियंट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। विनफ्यूचर के रोलेंड क्वांट ने बताया है कि एचटीसी यू11 लाइफ को गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि डिवाइस स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। एचटीसी यू11 लाइफ के एंड्रॉयड वन फोन होने में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है। क्योंकि गूगल ने शाओमी मी ए1 के साथ इस प्रोग्राम में फिर से जान फूंकने की कोशिश की है।

वहीं, इवान ब्लास ने दावा किया है कि HTC U11+ को तीन कलर में लॉन्च किया जाएगा। इस हैंडसेट को एचटीसी यू11 लाइफ के बाद लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन ब्लैक, सिल्वर और ट्रांसलूसेंट कलर में उपलब्ध होगा। HTC U11 Life को गुरुवार को होने वाले कंपनी के इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobiles, HTC U11 Life, HTC U11 Life Specifications
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.