एचटीसी यू का नया टीज़र जारी, इस ख़ास फ़ीचर के बारे मेंं जानकारी मिली

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 10:20 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने गुरुवार को एक नया फ़ीचर जारी किया
  • एचटीसी यू के नए फोन के एचटीसी यू 11 नाम से आने का खुलासा हुआ है
  • एचटसी यू में नया एज सेंसर फ़ीचर होगा
एचटीसी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर आने वाले स्मार्टफोन एचटीसी यू के लॉन्च की तारीख की जानकारी दी थी। अब कंपनी ने एचटीसी यू का एक नया टीज़र जारी कर दिया है। एचटीसी यू स्मार्टफोन को 16 मई को ताइवान में लॉन्च किया जाएगा। एचटीसी यू की लीक तस्वीरों से एक ग्लास रियर और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ था। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के आईपी57 सर्टिफिकेशन के साथ और 3.5 एमएम हेडफोन जैक ना होने की ख़बरें हैं। इससे पहले एचटीसी यू के एचटीसी यू 11 नाम से होने का खुलासा हुआ था।

कंपनी ने गुरुवार को एचटीसी यू का एक नया वीडियो टीज़र जारी किया। एचटीसी यू में कुछ नए टच-सेंसिटिव एज होंगे जिससे यह जेस्चर के जरिए एक्शन को परफॉर्म करेगा। एचटीसी के नए टीज़र में डॉग टॉयज़, बर्गर बन, फल, जैसी निचोड़ी (स्क्वीज़) की जा सकने वाली चीजों को दिखाया गया है। वीडियो के बीच में एक स्मार्टफोन को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिख रहा डिवाइस ब्लू कलर का है। कंपनी इससे पहले एचटीसी यू अल्ट्रा को भी इसी कलर डिवाइस में पेश कर चुकी है। इस वीडियो के आखिर में 'स्क्वीज़ द ब्रिलियंट यू' टैगलाइन है और इससे पहले जारी टीज़र में भी इसका ज़िक्र किया गया था।
Advertisement


इससे पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एचटीसी यू को व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, रेड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। एज सेंसर के बारे में हमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार, एचटीसी यू से फटाफट ऐप खोले जा सकते हैं। इसके अलावा स्वाइप कर और मेटल एज को स्क्वीज़ या टैप कर कई फंक्शन परफॉर्म किए जा सकते हैं। पिछले टीज़र और लीक के आधार पर, सेंसर को हैंडसेट के निचले हिस्से पर (जहां से फोन को सामान्य तौर पर पकड़ा जाता है) दिया जा सकता है।
Advertisement

हाल ही में आईं ख़बरों के मुताबिक, डुअल-सिम एचटीसी यू एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है। इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। इसके अलावा लेटेस्ट टीज़र से पता चलता है कि एचटीसी यू एक पतला डिवाइस होगा।

एचटीसी यू में रियर पर 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल आईएमएक्स451 सेंसर होने का पता चला है। उम्मीद है कि यह एक सेल्फी स्मार्टफोन होगा। इसके अतिरिक्त, एचटीसी यू में रैम के आधार पर 64 जीबी या 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। लेटेस्ट लीक से फोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 3000 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी सामने आई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर होने का पता चला  है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, Htc mobile, HTC smartphone, HTC u 11 teaser, HTC u11 mobile

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.