HTC के अगले फोन में हो सकता है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर

हाल ही में एक नए मिड-रेंज़ एचटीसी (HTC) स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2019 18:39 IST
ख़ास बातें
  • HTC का आगामी स्मार्टफोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आ सकता है एचटीसी का अगला फोन
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर भी हो सकता है HTC के अगले फोन में

HTC के अगले फोन में हो सकता है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर

हैंडसेट निर्माता कंपनी HTC पिछले कुछ समय से अपने स्मार्टफोन बिज़नेस को लेकर काफी मेहनत कर रही है। 2019 के शुरू होने से पहले एचटीसी ताइवान प्रेसिडेंट Darren Chen ने कहा था कि कंपनी अपने स्मार्टफोन बिज़नेस की रणनीति को एक फिर से रीबूट कर सकती है। इस साल HTC अपना ध्यान मिड-रेंज और हाई-एंड स्मार्टफोन पर केंद्रित करेगी। हाल ही में एक नए मिड-रेंज़ एचटीसी (HTC) स्मार्टफोन को गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के मॉडल नंबर और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, एचटीसी हैंडसेट का मॉडल नंबर 2Q7A100 है और यह गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इसी चिपसेट का इस्तेमाल नोकिया 8.1 (Nokia 8.1) और ओप्पो आर17 प्रो (Oppo R17 Pro) में भी हुआ था।
Advertisement

गीकबेंच लिस्टिंग से अभी केवल इतनी ही जानकारी सामने आई है। HTC का यह आगामी हैंडसेट एक मिड-रेंज़ स्मार्टफोन हो सकता है। याद करा दें कि एचटीसी (HTC) ने अपना आखिरी स्मार्टफोन पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन का नाम था-HTC Desire 12s।

गीकबेंच लिस्टिंग में अपलोड की तारीख 11 अप्रैल 2019 नज़र आ रही है। इसका मतलब यह अभी शुरुआती स्टेज़ में है और हो सकता है कि आने वाले समय में एचटीसी के आगामी फोन से संबंधित अन्य लीक भी सामने आए। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले डच साइट ने स्पॉट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HTC, Qualcomm Snapdragon, GeekBench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.