एचटीसी वन एम9 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

एचटीसी वन एम9 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • एचटीसी 10, वन एम9 और वन ए9 को अपडेट था मिलना
  • एचटीसी एम9 यूज़र के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न रोल आउट कर दिया गया
  • एचटीसी 10 के लिए पहले ही अपडेट जारी किया गया था
विज्ञापन
गूगल ने जैसे ही एंड्रॉयड 7.0 नूगा का फाइनल बिल्ड रिलीज़ किया तो इस दौरान एचटीसी ने बताया था कि एचटीसी 10, एचटीसी वन एम9 और एचटीसी वन ए9 को यह अपडेट चौथी तिमाही में मिलेगा। कंपनी ने अपने वादे को निभाते हुए एचटीसी एम9 यूज़र के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न रोल आउट कर दिया है।

एचटीसी ने अपने सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए जानकारी दी कि एचटीसी वन एम9 को जल्द ही अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं, जिन ग्राहकों के पास लॉक वर्ज़न है उन्हें साल के अंत से पहले अपडेट मिलने की संभावना बेहद ही कम है। यह अपडेट ओटीए के तौर पर जारी होगी। अपडेट के बारे में खुद जांच करने के लिए आपको सेटिंग्स मेन्यू में जाना होगा।

पिछले हफ्ते, एचटीसी 10 के अनलॉक्ड वर्ज़न को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलना शुरू हुआ था। इसका मतलब है कि एचटीसी वन ए9 एक मात्र फोन है जिसे नूगा का अपडेट अभी तक नहीं मिला है। वैसे, कंपनी अब तक कई बार अपने वादों पर खरे रहने में कामयाब नहीं रही है, जिसे मार्च में किया गया था।

याद रहे कि एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन को लॉन्च करते वक्त कंपनी ने इन स्मार्टफोन के अनलॉनक्ड वर्ज़न को नेक्सस डिवाइस को अपडेट मिलने के 15 दिन के अंदर अपडेट देने का बड़ा दावा किया था। लेकिन इतना साफ है कि कंपनी इस वादे को निभा नहीं पाई।

अब तो यही उम्मीद की जा सकती है कि एचटीसी चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए नूगा अपडेट रिलीज़ करने के वादे को निभाती रहेगी। अब जब 2017 इतने करीब है तो एचटीसी वन ए9 को भी जल्द ही अपडेट मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810
फ्रंट कैमरा4-अल्ट्रापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता2840 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC One M9 Update, HTC One M9 Nougat Update, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »