एचटीसी वन एम10 के टीजर में कंपनी ने किया 'बेहतरीन फोन' बनाने का वादा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2016 13:15 IST
एचटीसी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वन एम10 का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में कंपन ने स्मार्टफोन में कई सारी चीजें देने का वादा किया है। कंपनी ने वीडियो में दावा किया है कि एचटीसी टीम 'नॉन स्टॉप' काम कर रही है क्योंकि वे आपके फोन को 'बेहतर से बेहतर बनाना चाहते हैं'। यू ट्यूब पर अपलोड किये गए इस वीडियो में कहा गया है कि टीम पर एक तरह का अच्छा काम करने का जुनून सवार है।

हालांकि अभी तक एचटीसी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजने शुरू नहीं किये हैं लेकिन उम्मीद है कि इसके लॉन्च में अब बस कुछ दिन ही शेष रह गए हैं।

हाल ही में, एचटीसी ने अपने अगले स्मार्टफोन वन एम10 के नाम की पुष्टि की थी। स्मार्टफोन के नाम को कंपनी के ऑनलाइन सर्वे फॉर्म में दिखी डिवाइस की लिस्ट में देखा गया।

इससे पहले एक इंटरव्यू में एचटीसी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर चियालिन चांग ने बताया, ''हम पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि एचटीसी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बेहद दमदार कैमरा होगा।'' इसके साथ ही चांग ने कहा कि हमने ऐसा बयान, ग्राहकों को मिलने वाले बेहद शानदार कैमरे को देखने के बाद ही दिया है।
Advertisement

एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन में 5.2 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम द्वारा हाल में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात भी पहले आई रिपोर्ट में सामने आचुकी है।
Advertisement

इससे पहले लीक रिपोर्ट के मताबिक, एचटीसी वन एम10 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा। एचटीसी वन एम10 'पर्फ्यूम' एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर एचटीसी सेंस 8.0 यूआई का इस्तेमाल किया गया है। एचटीसी वन एम10 के तीन इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी में आने की बात कही गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.