एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम 23,500 रुपये में लॉन्च किए जाने की खबर

एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम 23,500 रुपये में लॉन्च किए जाने की खबर
विज्ञापन
मुंबई के एक नामी रिटेलर ने जानकारी दी है कि एचटीसी के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन वन ई9एस डुअल सिम को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

स्मार्टफोन की कीमत 23,500 रुपये है, लेकिन यह 21,900 रुपये मिल जाएगा। जानकारी दी गई है कि एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम को आने वाले कुछ दिनों में उपलब्ध होगा।

गौर करने वाली बात है कि एचटीसी के वन ई9एस डुअल सिम को हाल ही में कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। और यह एक ई-कॉमर्स वेबसाइट एक भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 21,142 रुपये में उपलब्ध होगा। अभी तक हैंडसेट को लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह एक डुअल-सिम डिवाइस है जिसमें डुअल नैनो-सिम कार्ड के लिए सपोर्ट उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड लॉलीपॉप चलेगा जिसेक ऊपर मौजूद होगा सेंसर यूज़र इंटरफेस। वन ई9एस डुअल सिम में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6752एम) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 2 जीबी रैम।

एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। यूज़र फ्रंट और रियर कैमरे से 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

नया वन ई9एस डुअल सिम 4जी एलटीई फ़ीचर के साथ आता है और यह भारतीय एलटीई बैंड को भी सपोर्ट करेगा। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, माइक्रो-यूएसबी और 3जी के लिए सपोर्ट मौजूद है। एचटीसी वन ई9एस डुअल सिम में भी वन सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह डॉल्बी ऑडियो सराउंड टेक्नोलॉजी सपोर्ट करने वाला बूमसाउंड दिया गया है।

स्मार्मटफोन में 2600 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x79.7x7.64 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम। यह स्मार्टफोन व्हाइट लग्जरी, मेटियोर ग्रे और रोस्ट चेस्टनट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »