एचटीसी वन ए9एस गुरुवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2016 12:08 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी वन ए9 के अपग्रेडेड वेरिएंट का नाम एचटीसी वन ए9एस होगा
  • इस फोन को एक सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • वन ए9 ब्लैक, गोल्ड और ब्लूइश सिल्वर कलर में लॉन्च हो सकता है

यह कहना गलत नहीं होगा कि एचटीसी वन ए9 का डिज़ाइन काफी हद तक ऐप्पल के आईफोन 6/6एस जैसा है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद दुनिया भर में ग्राहकों समेत क्रिटिक्स ने भी कहा था कि कुछ छोटे बदलावों के अलावा यह फोन बिल्कुल आईफोन 6/6एस की तरह दिखता है। अगर खबरों को सच माना जाए तो, एचटीसी वन ए9 के अपग्रेडेड वेरिएंट में ना केवल यही डिज़ाइन होगा बल्कि इसे ऐप्पल की आईफोन सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन की तरह नाम दिया जा सकता है।

एचटीसी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से इवान ब्लास ने बताया  एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट जर्मनी में आयोजित होने वाले आईएफए से एक दिन पहले लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को एचटीसी वन ए9एस नाम दिया जाएगा। वेंचर बीट पर दी गई लीक तस्वीरों के मुताबिक, कैमरा लेंस, फ्लैश और सेंसर की रीपोजीशन के अलावा स्मार्टफोन का बाकी हार्डवेयर का डिजाइन बिल्कुल पिछले फोन की तरह है।

फोन के अगले हिस्से में एचटीसी ब्रांडिंग नहीं दिख रही है। और लीक तस्वीरों से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड और ब्लूइश सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर लीक में अब तक बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस स्मार्टफोन के 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आने की उम्मीद है।

एचटीसी वन ए9एस कंपनी एक सितंबर को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लीक हुई जानकारी पर अभी पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते क्योंकि कंपनी ने किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.