एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन 19,990 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2015 10:13 IST
ताइवान की कंपनी एचटीसी ने पिछले महीने अपने डिज़ायर 828 डुअल सिम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि यह एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट 19,990 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी बिक्री 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। गौरतलब है कि 25 नवंबर को आयोजित एक इवेंट में कंपनी आईफोन जैसे दिखने वाले एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन को भी पेश किया था।

(देखें: एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम की पहली झलक)

गौरतलब है कि एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी का कहना है कि नया एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम, डिज़ायर सीरीज का पहला हैंडसेट है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आएगा और इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हैंडसेट में बीएसआई सेंसर से लैस अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

हैंडसेट में दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट नैनो सिम को सपोर्ट करते हैं। यह स्मार्टफोन 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट और 2 जीबी के रैम से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डिज़ायर 828 डुअल सिम हैंडसेट में वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3जी, माइक्रो-यूएसबी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

एचटीसी डिज़ायर 828 डुअल सिम में 2800 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 157.7x78.8x7.9 मिलीमीटर है। हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य एचटीसी डिज़ायर हैंडसेट की तरह यह स्मार्टफोन एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.