एचटीसी डिज़ायर 630 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जून 2016 13:57 IST
एचटीसी ने अपने डिज़ायर 630 स्मार्टफोन को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी इवेंट में पेश किया था। पिछले महीने एचटीसी ने भारत में जून में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने का वादा किया था। अब अपने वादे के मुताबिक, एचटीसी ने भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। एचटीसी डिज़ायर 630 यूनीक माइक्रो स्प्लैश स्टायलिंग के साथ आता है।

एचटीसी डिज़ायर 630 स्मार्टफोन ग्रेफाइट ग्रे रीमिक्स और स्ट्रेटस व्हाइट रीमिक्स कलर में मिलता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये है। एचटीसी का यह नया स्मार्टफोन देशभर में रिटेल स्टोर और आधिकारिक एचटीसी इंडिया स्टोर पर उपलब्ध होगा।
Advertisement

डिज़ायर 630 स्मार्टफोन में 5 इंच का 720x1280 पिक्सल एचडी सुपर एलसीडी डिस्प्ले है। इस फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 305 जीपीयू है। 4जी सपोर्ट वाले एचटीसी के इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो एचटीसी के इस फोन में एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे से 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी के दीवानों के लिए बीएसआई सेंसर और एफ/2.8 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन बूमसाउंड टेक्नोलॉजी और डॉल्बी साउंड के साथ आता है।
Advertisement

डुअल नैनो सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर एचटीसी सेंस 7 यूआई स्किन दी गई है। इस फोन का डाइमेंशन 146.9×70.9×8.3 मिलीमीटर और वज़न 140 ग्राम है। 4जी एलटीई के अलावा यह फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। फोन में 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

इसके अलावा एचटीसी डिज़ायर 630 स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप जैसे फीचर भी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.