HTC का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरों से है लैस

HTC Desire 19s Launched: हैंडसेट निर्माता कंपनी HTC ने अपने नए एचटीसी डिज़ायर 19एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें एचटीसी ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 10:58 IST
ख़ास बातें
  • HTC Desire 19s में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • एचटीसी डिज़ायर 19एस में है 3 जीबी रैम
  • HTC फोन में है 3,850 एमएएच की बैटरी

HTC Desire 19s Launched: एचटीसी डिज़ायर 19एस हुआ लॉन्च

HTC Desire 19s Launched: हैंडसेट निर्माता कंपनी HTC ने अपने नए एचटीसी डिज़ायर 19एस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। HTC Desire 19s कंपनी का लेटेस्ट और किफायती स्मार्टफोन है। अहम खासियतों की बात करें तो एचटीसी डिज़ायर 19एस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एचडी+ स्क्रीन और फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए अब आपको HTC ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

HTC Desire 19s Price

एचटीसी डिज़ायर 19एस की कीमत 5,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 14,200 रुपये) तय की गई है और ताइवान में HTC Desire 19s की बिक्री भी शुरू हो गई है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है कि ताइवान के अलावा एचटीसी डिज़ायर 19एस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में कब तक उतारा जाएगा।
Advertisement

एचटीसी डिज़ायर 19एस के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ब्लैक और ब्लू। HTC ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का केवल एक ही वेरिएंट उतारा है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है।
 

HTC Desire 19s specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला एचटीसी डिज़ायर 19एस स्मार्टफोन Android 9 Pie पर आधारित सेंस यूआई पर चलता है। फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।
Advertisement

HTC ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 3,850 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 4जी एलटीई सपोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, एनएफसी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस सपोर्ट मिलेगा।
 

HTC Desire 19s Camera

एचटीसी डिज़ायर 19एस के बैक पैनल पर तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.85 है, 5 मेगापिक्सल का सुपर-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.2 है, साथ ही में अपर्चर एफ/2.2 वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो P22

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.