एचटीसी के नए डिज़ायर स्मार्टफोन के बारे में चला पता

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जुलाई 2016 10:36 IST
एचटीसी ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 लॉन्च किया है। अब एचटीसी के एक नए डिवाइस को लेकर जानकारी सामने आई है। एचटीसी के इस स्मार्टफोन को एचटीसी डिज़ायर 10 कहा जा रहा है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एचटीसी के नए फोन को लेकर ट्वीट किया। इवान ब्लास के मुताबिक, कंपनी एक मिड रेंज डिवाइस पर काम कर रही है जिसे एचटीसी डिज़ायर नाम से पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ब्लास ने जानकारी दी कि एचटीसी डिज़ायर 10 को इस साल तीसरी तिमाही के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

इवान के ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि एचटीसी के इस फोन को जर्मनी के बर्लिन में होनै वाले आईएफए इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, अब तक एचटीसी के इस कथित फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पता चला है कि एचटीसी 10 डिज़ायर हैंडसेट में एक एचटीसी 10 की तरह ही रियर कैमरा हो सकता है जो डुअल एलईडी फ्लैश और लेज़र ऑटो फोकस से लैस होगा।

एचटीसी की डिज़ायर सीरीज के स्मार्टफोन एंट्री लेवल से मिड रेंज के बीच होते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Htc, Htc Desire 10, Htc smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
  4. पहले Tip, फिर Ride? अब नहीं! सरकार ने Ola-Uber-Rapido को दिया सख्त निर्देश
  5. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  8. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  9. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  10. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.