एचटीसी डिज़ायर 10 सीरीज़ में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, नए टीज़र से खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 सितंबर 2016 15:33 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी ने नए यूट्यूब वीडियो में स्मार्टफोन लॉन्च से जुड़ा खुलासा किया है
  • एचटीसी डिज़ायर 10 व डिज़ायर 10 प्रो लॉन्च कर सकती है
  • इन फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा
एचटीसी ने इस महीने की शुरुआत में एक टीज़र जारी करके 20 सितंबर को बड़े लॉन्च इवेंट की जानकारी दी। टीज़र के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन डिज़ायर 10 सीरीज के स्मार्टफोन डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल और डिज़ायर 10 प्रो लॉन्च किए जाएंगे। इसके बाद एक वीडियो टीज़र में कंपनी ने इन फोन के कैमरे की झलक जारी की थी। अब एचटीसी ने लॉन्च से करीब एक हफ्ते पहले इन स्मार्टफोन का एक नया टीज़र जारी किया है।

कंपनी के यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किए गए इस 18 सेकेंड के वीडियो में इस बार कंपनी ने स्मार्टफोन का रियर दिखाया है जिस पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस टीज़र में कंपनी ने डिज़ायर 10 के लिए 20 सितंबर को आयोजित किए जाने इवेंट के समय की जानकारी भी दी है। एचटीसी की वेबसाइट पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी जिससे हर कोई देख सकेगा।
Advertisement
 

पिछली लीक के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाड-कोर प्रोसेसर हो सकता है। इस फोन को 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। बात करें कैमरे की तो एचटीसी के इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो एक एलईडी फ्लैश व एक बीएसआई सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जिससे 1080 पिक्सल तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। खबरों के मुताबिक, एचटीसी डिज़ायर 10 लाइफस्टाइल के 24-बिट ऑडियो सिस्टम के साथ बूमसाउंड हाई-फाई एडिशन स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा।

इससे पहले नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने बताया था कि एचटीसी तीसरी तिमाही में डिज़ायर 10 सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती थी। लीक हुए रेंडर इमेज के डिस्प्ले स्क्रीन से एक बार फिर 20 सितंबर के लॉन्च तारीख की पुष्टि करते हैं।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC desire 10, HTC desire 10 pro, HTC mobile, HTC smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.