एचटीसी 10 बोल्ट स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 14:38 IST
ख़ास बातें
  • एचटीसी बोल्ट ताइवान में नवंबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो सकता है
  • अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसे एचटीसी 10 ईवो के नाम से बेचा जाएगा
  • इस मेटल स्मार्टफोन में चैम्फर्ड किनारे और एंटीना लाइन होंगे
एचटीसी के आने वाले स्मार्टफोन एचटीसी बोल्ट को लेकर कई दिनों से खबरें हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी लीक में सामने आ चुकी है। कंपनी द्वारा एचटीसी बोल्ट को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एचटीसी 10 ईवो नाम से पेश करने की खबरें हैं। हालांकि, अब इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख से जुड़ी एक अहम जानकारी का पता चला है।

ईप्राइस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एचटीसी बोल्ट (एचटीसी 10 ईवो) स्मार्टफोन कंपनी के घरेलू बाजार ताइवान में प्री-ऑर्डर के लिए नवंबर के आखिर तक उपलब्ध हो सकता है। अगर यह रिपोर्ट सही है तो इसका मतलब है कि कंपनी जल्द फोन से पर्दा उठा सकती है।
Advertisement

इससे पहले पता चला था कि एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में एचटीसी 10 ईवो के नाम से बेचा जाएगा। इसके अलावा ऑनलाइन लीक हुईं तस्वीरों से एचटीसी बोल्ट में हेडफोन जैक ना होने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।

एचटीसी 10 की तरह इस मेटल स्मार्टफोन में चैम्फर्ड किनारे और एंटीना लाइन होंगे। फोन के अगले हिस्से में होम बटन के इधर-उधर नेविगेशन बटन दिए गए हैं जो फ्लैगशिप एचटीसी 10 की तरह ही है। इस होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। ऐसा लगता है कि कंपनी एचटीसी बोल्ट का लुक एचटीसी 10 जैसा ही रखना चाहती है।
Advertisement

एंड्रॉयड नूगा के साथ आने वाले एचटीसी बोल्ट में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 18 मेगापिक्सल का कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Mobile, HTC Smartphone, HTC Bolt leak, HTC 10 Evo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.