• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एचटीसी बोल्ट अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एचटीसी 10 ईवो नाम से होगा लॉन्चः रिपोर्ट

एचटीसी बोल्ट अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एचटीसी 10 ईवो नाम से होगा लॉन्चः रिपोर्ट

एचटीसी बोल्ट अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में एचटीसी 10 ईवो नाम से होगा लॉन्चः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने की खबरें हैं
  • एचटीसी 10 की तरह इस स्मार्टफोन में चैम्फर्ड किनारे और एंटीना लाइन होंगे
  • बाकी स्पेसिफिकोशन और कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है
विज्ञापन
इसी महीने एचटीसी के अगले स्मार्टफोन एचटीसी बोल्ट की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई थीं। एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने की खबरें हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन का डिज़ाइन एचटीसी 10 की तरह होगा।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने एचटीसी बोल्ट के बारे में नई जानकारी दी है। इवान ब्लास ने ट्वीट किया कि एचटीसी बोल्ट स्मार्टफोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में एचटीसी 10 ईवो के नाम से बेचा जाएगा।

इससे पहले ब्लास द्वारा ही लीक की गईं तस्वीरों से एचटीसी बोल्ट में हेडफोन जैक ना होने का पता चला था। एचटीसी बोल्ट की लीक तस्वीरों से खुलासा हुआ कि एचटीसी 10 की तरह इस मेटल स्मार्टफोन में चैम्फर्ड किनारे और एंटीना लाइन होंगे। फोन के अगले हिस्से में होम बटन के इधर-उधर नेविगेशन बटन दिए गए हैं जो फ्लैगशिप एचटीसी 10 की तरह ही है। इस होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। ऐसा लगता है कि कंपनी एचटीसी बोल्ट का लुक एचटीसी 10 जैसा ही रखना चाहती है।

एंड्रॉयड नूगा के साथ आने वाले एचटीसी बोल्ट में एक 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 18 मेगापिक्सल का कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

एचसीटी बोल्ट सबसे पहले आने वाले उन स्मार्टफोन में शामिल है जिनमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं होगा। इससे पहले मोटोरोला (मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स), लेईको (ले 2, ले 2 प्रो और ले मैक्स 2) और ऐप्पल (आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस) ने अपने स्मार्टफोन में ऑडियो जैक नहीं दिया है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एचटीसी बोल्ट में बूमसाउंड टेक्नोलॉजी होगी लेकिन यह सिर्फ हेडफोन के साथ ही मिलेगी।

एचटीसी बोल्ट के बाकी स्पेसिफिकोशन और कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC mobile, HTC smartphone, HTC Bolt, HTC Bolt leak, HTC 10 evo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »