• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 'एचटीसी 10' की लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

'एचटीसी 10' की लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन से जुड़ी नई जानकारी आई सामने

'एचटीसी 10' की लीक तस्वीरों से स्मार्टफोन से जुड़ी नई जानकारी आई सामने
विज्ञापन
एचटीसी भले ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी बताना नहीं चाहती लेकिन एचटीसी के आने वाले स्मार्टफोन को लेकर हाल में हुए कई लीक में कथित तौर पर हैंडसेट को लेकर कई खुलासे हुए हैं।

इंटरनेट पर दिख रही चार तस्वीरों से कथित 'एचटीसी 10' मोबाइल के कलर के बारे में जानकारी सामने आई है। एक बुल्गारियन साइट द्वारा पोस्ट की गई इन तस्वीरों में 'एचटीसी 10' ब्लैक एंड व्हाइट, व्हाइट, गोल्ड और ब्लैक कलर में दिख रहा है।

'एचटीसी 10' की नई लीक तस्वीरों से पहले कंपनी भी आने वाले नए स्मार्टफोन का पहला टीजर जारी कर चुकी है. नई तस्वीरों में चौंड़े ब्रॉड चैम्फर्ड किनारों के साथ, मेटल क्लैड एचटीसी 10 में डिस्प्ले के नीचे की तरफ एक फिजिकल होम बटन भी देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में पीछे जाने और मल्टी विंडो विकल्प के लिए दो कैपेसिटिव बटन भी दिए गए हैं। अगले हिस्से में टॉप पर और पिछले हिस्से के नीचे की तरफ दो एन्टीना के अलावा एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा देखा जा सकता है। फोन के हेडफोन जैक को टॉप पर देखा जा सकता है, वहीं दायीं तरफ वॉल्यूम और पॉवर बटन दिये गए हैं।  

इससे पहले पिछले महीने ही एचटीसी ने वन एम10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का पहला टीजर जारी किया था।

एचटीसी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वन एम10 का पहला टीजर वीडियो जारी कर दिया है। इस वीडियो में कंपनी ने स्मार्टफोन में कई ब्हतरीन फीचर देने का वादा किया है। कंपनी ने वीडियो में दावा किया है कि एचटीसी टीम 'नॉन स्टॉप' काम कर रही है क्योंकि वे आपके फोन को 'बेहतर से बेहतर बनाना चाहते हैं'। यू ट्यूब पर अपलोड किये गए इस वीडियो में कहा गया है कि टीम पर एक तरह का अच्छा काम करने का जुनून सवार है।

इससे पहले लीक रिपोर्ट के मताबिक, एचटीसी 'एचटीसी10' में 5.15 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा। 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और टाइप-सी यूएसबी पोर्ट होगा।

इससे पहले कुछ रिपोर्ट में कहा गया था कि 'एचटीसी 10' 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। इससे पहले लीक हुई तस्वीरों में भी इसी तारीख का जिक्र किया गया था। हालांकि अभी तक एचटीसी ने अपने लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजना शुरू नहीं किया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »