एचटीसी 10 का 'ग्लोबल' वेरिएंट होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

एचटीसी 10 का 'ग्लोबल' वेरिएंट होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
विज्ञापन
ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एचटीसी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 को भारत में लॉन्च किए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। तमाम अफवाहों और कयासों पर विराम लगाने के मकसद ने कंपनी ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक बयान तो ज़रूर जारी किया, लेकिन इससे स्थिति ज्यादा स्पष्ट होती नहीं दिख रही।

एचटीसी साउथ एशिया के प्रेसिडेंट फैज़ल सिद्दकी ने कहा, ''हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एचटीसी 10 जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख और उपलब्धता के बारे में और जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।"

इसके बाद जब हमने कंपनी से यह जानना चाहा कि क्या भारत में इस स्मार्टफोन का स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर वाला वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा? तो इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। यानी अभी कयास लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं मौजूद है।

आपको याद दिला दें कि मंगलवार को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के दौरान एचटीसी ने बताया था कि वह चुनिंदा मार्केट स्नैपड्रैगन 820 पर आधारित एचटीसी 10 लॉन्च करेगी और चुनिंदा में स्नैपड्रैगन 652 पर आधारित एचटीसी 10 लाइफस्टाइल।

लॉन्च के साथ ही एचटीसी 10 लाइफस्टाइल को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसके बाद से दावे किए जाने लगे कि एचटीसी थोड़ा कमजोर प्रोसेसर वाला एचटीसी 10 लाइफस्टाइल भारत में लॉन्च करेगी।
जब इस संबंध में एचटीसी से जानकारी मांगी गई तो उसने बताया कि भारत में कौन सा वेरिएंट लॉन्च होगा, अभी तक इसके बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।

इसके तुरंत बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर स्नैपड्रैगन 820 वेरिएंट पर आधारित एचटीसी 10 को लिस्ट कर दिया, पर बात यही नहीं खत्म हुई। कंपनी ने गुरुवार को फिर से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 वाले वेरिएंट को लिस्ट कर दिया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »