एचपी एलीट एक्स3 विंडोज 10 स्मार्टफोन की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 फरवरी 2016 13:12 IST
एमडब्ल्यूसी 2016 में एचपी ने विंडोज 10 आधारित स्मार्टफोन एचपी एलीट एक्स3 लॉन्च कर सबको चौंका दिया था। कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के कॉन्टिनम फीचर से लैस डेस्कटॉप और लैपटॉप डॉक के साथ इस स्मार्टफोन को पेश किया था। ट्रेड शो में हमें इस स्मार्टफोन को देखने का मौका मिला, आप भी वीडियो में स्मार्टफोन की पहली झलक देख सकते हैं।

एचपी एलीट एक्स3 कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट का मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। दोनों कंपनियों ने बेहद शानदार अहसास कराने वाले इस खूबसूरत, मेटल-क्लैड स्मार्टफोन के लिए साझेदारी की है। हालांकि 6 इंच वाले इस स्मार्टफोन में बड़ा और शार्प डिस्प्ले है लेकिन फिर भी दूसरे इस तरह के स्मार्टफोन की तरह ही इसे एक हाथ से ऑपरेट करने में मुश्किल आती है. 


फोन आईपी67 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि 30 मिनट तक एक मीटर तक के पानी में रहने पर भी फोन को नुकसान नहीं होगा। एचपी का यह नया प्लैगशिप स्मार्टफोन विंडोज़ 10 पर चलेगा। एलीट एक्स 3 के स्पेसिफिकेशन की तो इसमें (1440x2560 पिक्सल) गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ 5.96 इंच का क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। एचपी एलीट एक्स 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकताहै।
Advertisement

फोन के कैमरे की बात करें तो एचपी एलीट एक्स 3 में 15 मेगापिक्सल का रियर और मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में वाई-फाई मीमो 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, एलटीई, 3जी और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। वायरलेस चार्जिंग के साथ 4150 एमएएच की दमदार बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.