Xiaomi 12 कैसे बना फ्लैगशिप कॉम्‍पैक्‍ट फोन, कंपनी ने बैक कवर खोलकर दिखाया

बैक कवर हटते ही सबसे पहले नजर जाती है, सर्कुलर वायरलेस चार्जिंग कॉइल पर, जो फोन की 4,500mAh बैटरी के ऊपर लगी है। यह कॉइल 50W की चार्जिंग स्‍पीड से बैटरी फुल कर सकती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 18:47 IST
ख़ास बातें
  • कंंपनी ने फोन में दी गई लेटेस्‍ट और बड़ी टेक्‍नॉलजी को दिखाया है
  • Xiaomi 12 में कंपनी ने बेहद छोटा और हाई डेंसिटी वाला 5G मदरबोर्ड लगाया है
  • फोन में दी गई कूलिंग सिस्‍टम तकनीक को भी दिखाया गया है

चार्जिंग के दौरान डिवाइस गर्म ना हो, इसके लिए फोन में ढेर सारे कॉम्‍पोनेंट फ‍िट किए गए हैं।

शाओमी (Xiaomi) ने उसके कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन ‘Xiaomi 12' से जुड़ा एक वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में Xiaomi 12 स्‍मार्टफोन का बैक कवर हटाकर फोन में दी गई लेटेस्‍ट और बड़ी टेक्‍नॉलजी को दिखाया गया है। वीडियो में भले ही फोन के एक-एक पार्ट को आसानी से निकालकर शोकेस किया गया है, लेकिन असल में मोबाइल के पार्ट्स को अलग करना मेहनत और चुनौती वाला काम है। वीडियो शुरू होते ही सबसे पहले स्‍मार्टफोन की एक झलक दिखती है। उसके बाद बैक कवर को हटा दिया जाता है। बैक कवर हटते ही सबसे पहले नजर जाती है, सर्कुलर वायरलेस चार्जिंग कॉइल पर, जो फोन की 4,500mAh बैटरी के ऊपर लगी है। यह कॉइल 50W की चार्जिंग स्‍पीड से बैटरी फुल कर सकती है। चार्जिंग के दौरान डिवाइस गर्म ना हो, इसके लिए फोन में ढेर सारे कॉम्‍पोनेंट फ‍िट किए गए हैं। 

गिजमोचाइना के मुताबिक, वीडियो में फोन के कुछ और पार्ट्स को खोला जाता है। इसके बाद कैमरों और स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर को भी दिखाया जाता है। Xiaomi 12 में 50MP रेजॉलूशन वाला प्राइमरी कैमरा है, जिसे ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट दिया गया है। वीडियो दिखाता है कि कैसे फोन के 32MP सेल्‍फी कैमरा को डिस्‍प्‍ले से छेड़खानी किए बिना आसानी से हटाया जा सकता है।

इस वीडियो का सबसे रोचक पार्ट है फोन में दी गई कूलिंग सिस्‍टम तकनीक। शाओमी ने दिखाया है कि कैसे उसने कूलिंग सिस्‍टम को स्‍मार्टफोन में पैक किया है। फोन की एक और खूबी यह है कि Xiaomi 12 में कंपनी ने बेहद छोटा और हाई डेंसिटी वाला 5G मदरबोर्ड लगाया है। इनता छोटा मदरबोर्ड कंपनी ने आजतक किसी शाओमी डिवाइस में फ‍िट नहीं किया। हालांकि वीडियो में इस फीचर को हाइलाइट नहीं किया गया है।  

इसके अलावा, Xiaomi 12 में नई जेनरेशन वाली लिथियम कोबाल्ट ऑक्साइड बैटरी है। इससे फोन की लागत में 14% की वृद्धि हुई है। Xiaomi के इतिहास में यह सबसे अधिक डेंसिटी वाली फास्ट चार्ज सेल है। Xiaomi 12 वर्तमान में सिर्फ चीन में उपलब्‍ध है। इसकी कीमत 3,699 युआन है। स्‍मार्टफोन के ग्‍लोबल लॉन्‍च के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। चीन में इसे Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X के साथ लॉन्‍च किया गया था। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  3. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  4. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  6. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  7. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  8. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  9. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  10. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.