Google I/O 2023 : गूगल का सबसे बड़ा इवेंट ऐसे देखें ऑनलाइन, लॉन्‍च हो सकते हैं कई प्रोडक्‍ट्स

Google I/O 2023 : यह डेवलपर्स के लिए सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, जिसमें एंड्रॉयड समेत पिक्‍सल डिवाइसेज से जुड़ी नई जानकारियां सामने आती हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मई 2023 21:55 IST
ख़ास बातें
  • यह गूगल का सालाना होने वाला इवेंट है
  • गूगल की तमाम योजनाएं, प्रोडक्‍ट्स सामने आएंगे
  • 10 मई को होने जा रहा है आयोजन

माना जा रहा है कि अपने लेटेस्‍ट इवेंट में गूगल नए पिक्‍सल स्‍मार्टफोन समेत पिक्‍सल फोल्‍ड (Pixel fold) को अनवील कर सकती है।

Photo Credit: Google

Google I/O 2023 : टेक दिग्‍गज ‘गूगल' (Google) की सालाना डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस 10 मई को होने जा रही है। यह डेवलपर्स के लिए सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, जिसमें एंड्रॉयड समेत पिक्‍सल डिवाइसेज से जुड़ी नई जानकारियां सामने आती हैं। माना जा रहा है कि अपने लेटेस्‍ट इवेंट में गूगल नए पिक्‍सल स्‍मार्टफोन समेत पिक्‍सल फोल्‍ड (Pixel fold) को अनवील कर सकती है। पिक्‍सल फोल्‍ड का टीजर कंपनी हाल में शेयर कर चुकी है। इसके अलावा, एंड्रॉयड 14 अपडेट पर भी जानकारी मिल सकती है। गूगल आई/ओ 2023 से जुड़ी प्रमुख बातें जान लेते हैं। 
 

कब है Google I/O 2023

हर साल की तरह इस साल भी Google I/O 2023 इवेंट मई में हो रहा है। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार, रात 10:30 बजे से होगी। 
 

कहां देखें Google I/O 2023

Google I/O 2023 को गूगल के ऑफ‍िशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्‍ट्रीम किया जाएगा। गूगल के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी यह इवेंट देखा जा सकेगा। io.google.com पर सभी लेटेस्‍ट अपडेट्स मिलेंगे। 
 

इस बार क्‍या हो सकता है खास 

  • Google I/O 2023 इवेंट कई मायनों में खास हो सकता है। कंपनी अपने लेटेस्‍ट पिक्‍सल स्‍मार्टफोन को अनवील कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी Google Pixel 7a को पेश करेगी, जो गूगल के नए Tensor G2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। 
  • अपकमिंग इवेंट में गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 14 पर जानकारी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह बड़ा अपडेट नहीं होगा। मौजूदा फ्रेमवर्क में ही जरूरी बदलाव किए जाएंगे। 
  • इस इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट हो सकता है गूगल का पिक्‍सल फोल्‍ड स्‍मार्टफोन (Google Pixel Fold)। इसमें 7.69 का इनर डिस्‍प्‍ले, 5.79 का आउटर डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह फोन Tensor G2 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • गूगल पिक्‍सल टैबलेट (Google Pixel Tablet) से भी इस इवेंट में पर्दा हट सकता है। कहा जा रहा है कि गूगल का टैबलेट 10.9 इंच स्‍क्रीन से लैस हो सकता है। इसमें Tensor 2 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। 
  • द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल कई एआई टेक्‍नॉलजीज पर काम कर रही है। उनमें से कुछ की जानकारी अपकमिंग इवेंट में दी जा सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , google developer conference
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से सस्ते में घर में होगी जबरदस्त कूलिंग, ये 5 Split AC बिल भी करेंगे कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
  2. इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
  3. क्रिप्टो स्कैम में हैदराबाद के कंसल्टेंट के साथ 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी
  4. Poco X8 Pro Max में होगी 9,000mAh की दमदार बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. LPG सिलेंडर की किल्लत, स्मार्ट कूकर बनेंगे मदद, ऑनलाइन भारी डिस्काउंट पर खरीदें
  6. UPI यूजर्स के लिए नया खतरा, ‘Digital Lutera’ से अकाउंट हाईजैक का दावा
  7. Samsung Galaxy S26 सीरीज की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. आसानी से भेजें सीक्रेट ईमेल, सिर्फ पासकोड से खुलेगा और अपने आप हो जाएगा डिलीट, जानें कैसे
  10. Xiaomi 17 Ultra भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.