वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए महंगा Mic क्यों खरीदना? आपके फोन में ही छिपी है ये सेटिंग

अगर iPhone से वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आसपास का शोर आपकी आवाज खराब कर देता है, तो Voice Isolation, Audio Mix और सही Mic Mode जैसी सेटिंग्स आपकी रिकॉर्डिंग की क्वालिटी बेहतर बना सकती हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 जुलाई 2026 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Voice Isolation फीचर बैकग्राउंड नॉइस कम करने में मदद करता है
  • Audio Mix से रिकॉर्डिंग के बाद भी आवाज को बेहतर बनाया जा सकता है
  • सही Mic Mode चुनने से वीडियो की ऑडियो क्वालिटी में बड़ा फर्क पड़ता है

iPhone में Voice Isolation से वीडियो रिकॉर्डिंग की ऑडियो क्वालिटी बेहतर बनाएं

अगर आप iPhone से रील्स, व्लॉग, इंटरव्यू या किसी इवेंट की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं, तो कई बार आसपास का शोर आपकी आवाज को दबा देता है। ट्रैफिक, हवा, लोगों की बातचीत या दूसरी आवाजों की वजह से वीडियो की ऑडियो क्वालिटी खराब हो सकती है। हालांकि, Apple ने iPhone में ऐसे ऑडियो फीचर्स दिए हैं, जिनकी मदद से रिकॉर्डिंग के दौरान आपकी आवाज को ज्यादा साफ बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन-सी सेटिंग्स आपके सबसे ज्यादा काम आएंगी।

Voice Isolation ऑन करें

अगर आपका iPhone iOS 26 या उसके बाद के वर्जन पर चल रहा है, तो वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Isolation फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर आपकी आवाज पर ज्यादा फोकस करता है और आसपास के शोर को कम करने की कोशिश करता है।

इसे ऑन करने के लिए:

  • Camera ऐप खोलें और Video मोड चुनें।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करें।
  • अब स्क्रीन के ऊपर से Control Center खोलें।
  • Audio Controls या Mic Mode पर टैप करें।
  • यहां Voice Isolation चुन लें।

इसके बाद रिकॉर्डिंग के दौरान iPhone आपकी आवाज को प्राथमिकता देगा।

सही Mic Mode चुनना भी जरूरी

Apple ने रिकॉर्डिंग के लिए कई माइक्रोफोन मोड दिए हैं।

Advertisement
  • Automatic: iPhone खुद तय करेगा कि कौन-सा मोड सबसे बेहतर रहेगा।
  • Standard: सामान्य ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए।
  • Voice Isolation: आपकी आवाज को साफ रिकॉर्ड करने और बैकग्राउंड नॉइस कम करने के लिए।
  • Wide Spectrum: अगर आप आसपास की सभी आवाजें भी रिकॉर्ड करना चाहते हैं, जैसे कॉन्सर्ट, लाइव इवेंट या नेचर साउंड।

अगर आप बोलकर वीडियो बना रहे हैं, तो Voice Isolation सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

रिकॉर्डिंग के बाद भी बेहतर कर सकते हैं ऑडियो

अगर वीडियो पहले ही रिकॉर्ड हो चुकी है, तो Photos ऐप में मौजूद Audio Mix फीचर की मदद से ऑडियो को बेहतर बनाया जा सकता है।
इसके लिए:

Advertisement
  • Photos ऐप खोलें।
  • वीडियो चुनें।
  • Edit पर टैप करें।
  • Audio Mix में जाकर In-Frame, Studio या उपलब्ध दूसरे प्रोफाइल्स आजमाएं।

यह फीचर वीडियो में आपकी आवाज को ज्यादा स्पष्ट बनाने में मदद कर सकता है।

External Mic इस्तेमाल करते हैं तो ये सेटिंग भी देखें

अगर आप USB-C माइक्रोफोन या दूसरे एक्सटर्नल माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो नए iOS वर्जन में Input Gain भी एडजस्ट किया जा सकता है। इससे माइक्रोफोन की सेंसिटिविटी बढ़ाई या घटाई जा सकती है, जिससे रिकॉर्डिंग और बेहतर हो सकती है।

Advertisement

अगर एक से ज्यादा ऑडियो डिवाइस जुड़े हैं, तो Control Center से Audio Input बदलकर यह भी चुन सकते हैं कि रिकॉर्डिंग किस माइक्रोफोन से हो।

Stereo Audio बंद करें या नहीं?

कई लोग Settings > Accessibility > Audio & Visual > Mono Audio या Stereo Audio को लेकर दुविधा में रहते हैं। ध्यान रखें कि Mono Audio बैकग्राउंड नॉइस कम करने के लिए नहीं है। यह एक Accessibility फीचर है, जो लेफ्ट और राइट ऑडियो चैनल को एक साथ मिला देता है।

Advertisement

अगर आप वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, तो Stereo Sound को ऑन रखना बेहतर होता है, क्योंकि इससे ऑडियो ज्यादा नेचुरल और बेहतर रिकॉर्ड होती है।

बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए ये टिप्स भी अपनाएं

  • रिकॉर्डिंग के दौरान माइक्रोफोन को हाथ से न ढकें।
  • बहुत तेज हवा में रिकॉर्डिंग से बचें या Wind Muff का इस्तेमाल करें।
  • कैमरे को अपनी आवाज के जितना करीब रख सकें, रखें।
  • अगर प्रोफेशनल रिकॉर्डिंग करनी है, तो External Mic इस्तेमाल करें।
  • रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले Mic Mode एक बार जरूर चेक करें।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.