अपने फोन में इस तरह से बंद करे ऐड ट्रैकिंग, फालतू विज्ञापनों से मिल जाएगा छुटकारा

पिछले कुछ महीनों से Apple, iPhone पर 'ऐड ट्रैकिंग' को लिम‍िट करने के लिए काफी एक्टिव है। यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करने के लिए क्यूपर्टिनो कंपनी ने पिछले साल ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी (एटीटी) की घोषणा की थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 18:34 IST
ख़ास बातें
  • ऐड ट्रैकिंग करके यूजर्स को टारगेटेड मेसेज भेजे जाते हैं
  • ऐपल ने यूजर्स को प्राइवेसी को सुरक्ष‍ित रखने के लिए कुछ फीचर पेश किए हैं
  • आईफोन यूजर इन स्‍टेप्‍स की मदद से ऐड ट्रैंकिंग से बच सकते हैं

इन फीचर्स की मदद से आप अपने iPhone पर कुछ हद तक 'ऐड ट्रैंकिंग' होने से रोक सकते हैं।

'ऐड ट्रैकिंग' ने बिजनेसज की मदद की है, ताकि वह खरीदरी करने की आपकी क्षमता को समझ पाएं, साथ ही यह जान सकें कि आप किसी ऐप तक कैसे पहुंचते हैं और उसे कैसे एक्सेस करते हैं। एक बार जब आप सफलतापूर्वक ट्रैक हो जाते हैं, उसके बाद मार्केटर्स आपको अपने ऑफर्स की तरफ लुभाने के लिए पर्सनलाइज्ड या टारगेटेड ऐड दिखाते हैं। Apple ने प्राइवेसी-फोकस्ड फीचर्स की एक लिस्‍ट पेश करके दुनिया भर की कंपनियों के इस जासूसी भरे रवैये के बारे में बताने की कोशिश की है। आप भी इन फीचर्स की मदद से अपने iPhone पर कुछ हद तक 'ऐड ट्रैंकिंग' होने से रोक सकते हैं।

पिछले कुछ महीनों से Apple, iPhone पर 'ऐड ट्रैकिंग' को लिम‍िट करने के लिए काफी एक्टिव है। यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करने और कंपनियों की आपकी एक्टिविटी पर नजर को सीमित करने के लिए क्यूपर्टिनो कंपनी ने पिछले साल ऐप ट्रैकिंग ट्रांसपेरेंसी (एटीटी) की घोषणा की थी। यह फीचर अप्रैल के अंत में iOS 14.5 के रिलीज के साथ शुरू हुआ था। इसने ऐप स्टोर पर ऐप लिस्टिंग में से "न्यूट्रिशन लेबल्स" भी जोड़ा, ताकि यूजर्स को यह बताया जा सके कि जिस ऐप को वह इंस्‍टॉल कर रहे हैं, वह इंस्‍टॉल होने के बाद फोन में किस डेटा तक पहुंचेगा। इसके अलावा ऐपल ने सफारी ब्राउजर को कुकीज के जरिए ट्रैकिंग को लिमिटेड करने के काबिल भी बनाया है।
Advertisement

अब हम आपको उन स्‍टेप्‍स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप iPhone पर ऐड ट्रैकिंग को लिमिटेड कर सकते हैं। स्‍टेप्‍स शुरू करने से पहले ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि ऐड ट्रैकिंग का इस्‍तेमाल करके डि‍वेलपर्स, कंपनियों को आपका यूजर, यूजर आईडी, डिवाइस का मौजूदा एडवरटाइजिंग आइडेंटिफायर, नाम, ई-मेल अड्रेस और बाकी जानकारी पहुंचाने में मदद करते हैं, जिससे आपकी आइडेंटिटी को समझने में मदद मिलती है। इसे लिमिटेड करने के लिए आपको अपने आईफोन में नीचे दिए गए स्‍टेप्‍स फॉलो करने हैं।
  1. पहले सेटिंग, फ‍िर- प्राइवेसी और उसके बाद ट्रैकिंग पर जाएं।
  2. 'अलाउ ऐप्‍स टू रिक्‍वेस्‍ट टू ट्रैक' ऑप्‍शन को ऑफ कर दें। यह iPhone पर डाउनलोड किए जाने वाले सभी नए ऐप्स से ऐड ट्रैंकिंग को लिमिटेड करने में मदद करेगा।
  3. स्‍क्रॉल डाउन करके आप फोन के मौजूदा ऐप्‍स की ट्रैकिंग को भी लिमिट कर सकते हैं। इन स्‍टेप्‍स के अलावा आप अपनी एक्टिविटी और डेटा को ट्रैक होने से रोकने के लिए प्रॉम्प्ट पर 'आस्क ऐप नॉट टू ट्रैक' ऑप्‍शन पर भी टैप कर सकते हैं।

Safari से होने वाली ऐड ट्रैकिंग को ऐसे लिमिट करें
  1. सेटिंग्‍स में जाकर सफारी ब्राउजर को खोलें
  2. थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और 'ब्लॉक ऑल कुकीज' ऑप्‍शन को ऑफ कर दें।
  3. अब 'प्रीवेंट क्रॉस-साइट ट्रैकिंग' ऑप्‍शन को टर्न ऑन करें, ताकि एडवरटाइजर्स और बाकी थर्ड पार्टी आपको एक साइट से दूसरी साइट में जाने पर ट्रैक ना कर सकें। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ad Tracking, IPhone, Apple, Apps, Safari
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  2. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  3. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  4. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  5. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  8. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  10. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.