Android स्मार्टफोन पर मोबाइल नंबर ब्लॉक और अनब्लॉक करने की तरीका

तेज़ी से फैलती डिज़िटल मार्केटिंग में हमें अकसर क्रेडिट कार्ड, लोन, ऑफर्स आदि से संबंधित अनचाहीं टेलीमार्केटरिंग कॉल आती रहती हैं। यहां तक की कुछ लोग दूसरों को बिना किसी बात के परेशान करने के लिए अकसर प्रैंक कॉल या अनचाही कॉल भी करते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2020 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Android पर केवल पांच स्टेप का पालन कर ब्लॉक कर सकते हैं मोबाइल नंबर
  • किसी भी नंबर को ब्लॉक करने के बाद आसानी से कर सकते अनब्लॉक
  • स्टॉक एंड्रॉयड, एंड्रॉयड गो, एंड्रॉयड वन के लिए है यह गाइड

Android Phone पर मोबाइल नंबर को ब्लॉक करना है बेहद आसान

दुनियाभर में मोबाइल फोन यूज़र्स की संख्या बेहद ज्यादा है। हो भी क्यों न, आज की भागती दौड़ती ज़िंदगी को मोबाइल फोन काफी आसान जो बनाता है। यूं तो हम मोबाइल फोन का इस्तेमाल कई कामों के लिए करते हैं, लेकिन एक इसका एक महत्वपूर्ण काम लोगों को कॉलिंग के जरिए आपस में जोड़े रखने का भी है। हालांकि आजकल केवल रिश्तेदार या दोस्त ही नहीं है, जो हमें कॉल करते हैं। तेज़ी से फैलती डिज़िटल मार्केटिंग में हमें अकसर क्रेडिट कार्ड, लोन, ऑफर्स आदि से संबंधित अनचाहीं टेलीमार्केटरिंग कॉल आती रहती हैं। यहां तक की कुछ लोग दूसरों को बिना किसी बात के परेशान करने के लिए अकसर प्रैंक कॉल या अनचाही कॉल भी करते हैं। शुरुआत में इस तरह की घटनाएं कम होती थी, लेकिन अब जब अधिकतम जनसंख्या डिज़िटल हो रही है, इस तरह की घटनाओं में वृद्धि भी हो रही है। अब यदि आप भी ऐसी कॉल्स से परेशान हैं और उन्हें ब्लॉक करने का तरीका ढूंढ रहे हैं या आप किसी विशेष नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो हम यहां आपकी मदद करने जा रहे हैं। हाल ही में हमने आपको Xioami स्मार्टफोन में अनचाहीं कॉल से बचने के लिए मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने का तरीका बताया था। अब हम आपको एंड्रॉयड फोन पर किसी भी मोबाइल नंबर को आसानी से ब्लॉक या अनब्लॉक करने के तरीकें बताने जा रहे हैं।

Google के Android ऑपरेटिंग सिस्टम में किसी व्यक्तिगत फोन नंबर को ब्लॉक करने का विकल्प पहले से मौजूद आता है। इसके अलावा आजकल आने वाले नए एंड्रॉयड फोन पर स्पैम कॉल की रिपोर्ट करने का एक सिस्टम इन-बिल्ट आता है, जिसके जरिए कुछ स्टेप्स के जरिए यूज़र किसी भी नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट भी कर सकता है। यूं तो मूल उपकरण निर्माताओं (OEMs) जैसे कि Oppo, Realme, Samsung, LG और Xiaomi आदि अपने स्मार्टफोन पर खुद से बनाया ऐसा एक सिस्टम देते हैं, जिनके जरिए यूज़र्स मोबाइल नंबर को ब्लॉक या रिपोर्ट कर सकते हैं। लेकिन आज यहां हम आपको गूगल, एंड्रॉयड वन, एंड्रॉयड गो या स्टॉक एंड्रॉयड फोन पर मोबाइल नंबर को ब्लॉक या अनब्लॉक करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 
Advertisement

सबसे पहले आपको यह जानना ज़रूरी है कि एक बार जब आप अपने स्मार्टफोन पर किसी का नंबर ब्लॉक कर देते हैं, तो आपको उनसे कोई कॉल और टेक्स्ट मैसेज नहीं मिलेंगे। इसके अलावा आपके द्वारा ब्लॉक किए मोबाइल नंबर से मिलने वाली कोई भी कॉल आपके कॉल लॉग में दिखाई नहीं देगी।
 

How to block a number on a Google, Android One, Android Go, or stock Android phone


Advertisement
गूगल, एंड्रॉयड वन, एंड्रॉयड गो या स्टॉक एंड्रॉयड फोन पर मोबाइल नंबर को कैसे करें ब्लॉक

1. सबसे पहले अपने फोन पर 'फोन' ऐप को खोलें।
Advertisement
2. अब ऐप के अंदर ऊपर दायें कोने में दिए गए 'तीन बिंदुओं' वाले मेन्यू पर टैप करें और 'कॉल हिस्ट्री' विकल्प को चुनें।
3. यहं आपको उस नंबर को खोजना और चुनना है, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। यहां आप अनजान या सेव किया हुआ कोई भी नंबर चुन सकते हैं।
4. अब 'ब्लॉक/रिपोर्ट जंक' विकल्प को चुनें
Advertisement
5. ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा, जिसमें आपको 'ब्लॉक' विकल्प को चुनना है।

इसके अलावा गूगल/स्टॉक एंड्रॉयड फोन में मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने का एक और तरीका होता है। आप अपने फोन के कॉल लॉग (कॉल हिस्ट्री) पर जाकर नंबर पर लंबे समय के लिए टैप कर सीधा ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल सभी अनजान नंबरों को एक साथ ब्लॉक करने का विकल्प भी देता है। इसके लिए आपको अपने 'फोन' ऐप की सेटिंग्स पर जाना है और 'ब्लॉक्ड नंबर्स' पर टैप कर 'अननोन ऑप्शन' को चुनना होगा।
Advertisement
 

How to unblock a number on a Google, Android One, Android Go, or stock Android phone


गूगल, एंड्रॉयड वन, एंड्रॉयड गो या स्टॉक एंड्रॉयड फोन पर मोबाइल नंबर को कैसे करें ब्लॉक अनब्लॉक

1. सबसे पहले अपने फोन पर 'फोन' ऐप को खोलें।
2. अब ऐप के अंदर ऊपर दायें कोने में दिए गए 'तीन बिंदुओं' वाले मेन्यू पर टैप करें।
3. अब 'सेटिंग्स' पर टैप करें और 'ब्लॉक्ड नंबर' पर जाएं
4. यहां आपको सभी ब्लॉक किए नंबर दिखाई देंगे। अब आपको जिस नंबर को ब्लॉक लिस्ट से हटाना है यानी अनब्लॉक करना है उसके आगे दिए गए "x" निशान पर टैप करें।
5. अब आपकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा, जिसमें आपको 'अनब्लॉक' का विकल्प चुनना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.