फोन में पावर बैंक! Honor X80 में होगी 10,000mAh बैटरी, लीक में खुलासा

Honor X80 के लिए कहा जा रहा है कि यह सबसे लम्बी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2025 13:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी।
  • यह सबसे लम्बी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है।
  • फोन के अंदर 5G कनेक्टिविटी होने की पुष्टि हुई है।

Honor X70 में 8300mAh की बैटरी दी गई है।

Honor का अपकमिंग फोन Honor X80 जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फोन पिछले कई हफ्तों से अफवाहों में शुमार है। इस फोन को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है जिसमें इसकी विशाल बैटरी कैपिसिटी का खुलासा किया गया है। Honor X80 फोन में कंपनी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है। किसी मिडरेंज स्मार्टफोन में इतनी बड़ी बैटरी पहली बार देखने को मिलेगी। आमतौर पर इतनी बड़ी कैपिसिटी की बैटरी पावर बैंक में देखने को मिलती है लेकिन Honor X80 मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट करने की तैयारी में लगता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Honor X80 के लॉन्च से पहले इसकी बैटरी कैपिसिटी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन में नजर आया है। Huaweicentral के अनुसार, डेटाबेस में फोन को 2025010915830460 सर्टिफिकेट नम्बर के साथ अप्रूव किया गया है। यहां से एक और खुलासा होता है कि फोन में 10,000mAh की विशाल बैटरी होगी। इससे पहले कंपनी ने Honor X70 में 8300mAh की बैटरी दी थी। लेकिन सक्सेसर मॉडल इससे दो कदम आगे निकल गया है। 

Advertisement

Honor X80 के लिए कयास है कि यह सबसे लम्बी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। यह उन यूजर्स को सबसे अधिक आकर्षित करेगा जो बार-बार फोन चार्जिंग से परेशान हो जाते हैं। या फिर घंटों तक गेमिंग करते हैं और अधिकतर कंटेंट स्ट्रीमिंग के शौकीन होते हैं। CQC सर्टिफिकेशन में फोन के अंदर 5G कनेक्टिविटी होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले आए लीक्स में कहा गया था कि फोन में बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। 

Honor X70 यूजर्स के बीच एक पॉपुलर फोन रहा है जो अपनी ड्यूरेबिलिटी और धांसू बैटरी लाइफ के लिए जाना जाता है। अपकमिंग सक्सेसर मॉडल इससे कहीं आगे जाता दिख रहा है। जाहिर तौर पर फोन मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक नया कंपिटिशन पैदा कर सकता है। यह उन स्मार्टफोन्स की कैटिगरी में स्टैंड-आउट करेगा जिन्हें दिन में कभी दोबारा चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। फिलहाल फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है, जल्द ही इसका खुलासा होने की संभावना है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

8300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1200x2640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.