Honor X60 स्मार्टफोन 35W चार्जिंग फीचर के साथ 3C सर्टीफिकेशन में स्पॉट! जानें डिटेल

Honor X60 एक मिडरेंज स्मार्टफोन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Honor X60 एक मिडरेंज स्मार्टफोन हो सकता है।
  • इसमें 35W चार्जिंग देखने को मिल सकती है।
  • यह Honor X50 का सक्सेसर मॉडल होगा।

Honor X50 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor के नए स्मार्टफोन को कथित तौर पर एक सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यह फोन Honor X सीरीज का हो सकता है। इसका कोडनेम बताता है कि फोन Honor X60 हो सकता है जो कि Honor X50 का सक्सेसर मॉडल होगा। कंपनी की यह सीरीज काफी पॉपुलर मानी जाती है, इसलिए इसके सक्सेसर पर भी मार्केट की निगाहें टिकी हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट में इस फोन के बारे में क्या पता चलता है। 

Honor X60 को हाल ही में एक सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। फोन चीन के 3C सर्टीफिकेशन में नजर आया है। ITHome की ओर से दावा किया गया है कि यह कंपनी की X सीरीज का अपकमिंग फोन है। दरअसल सर्टीफिकेशन में मेंशन किया गया कोडनेम BRC-AN00 यह इशारा करता है कि फोन Honor X60 हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस सीरीज को लेकर कोई संकेत नहीं दिया गया है। 3C सर्टीफिकेशन में इस कथित फोन के बारे में महत्वपूर्ण फीचर्स पता चलते हैं। इसमें 35W चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके पावर एडेप्टर के मॉडल नम्बरों से यह जानकारी मिलती है। ये मॉडल नम्बर HN-110320C00 और HN-110320C01 हैं। 

Honor X60 एक मिडरेंज स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि स्पेसिफिकेशंस इससे पहले आए Honor X50 से अपग्रेडेड ही होंगे। जिनका अंदाजा पुराने मॉडल के स्पेक्स से लगाया जा सकता है। Honor X50 स्मार्टफोन में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है। डिवाइस में बड़ी बैटरी देखने को मिलती है जो कि 5800mAh की है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज कैपिसिटी दी गई है। कैमरा की बात करें तो रियर में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ में एक सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। रियर में LED फ्लैश भी मौजूद है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह MagicOS पर रन करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor X60, Honor X50, Honor X60 feature

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूर
  3. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  4. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  5. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  6. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  7. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  8. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  10. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.