हॉनर वी8 लॉन्च, इसमें हैं 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मई 2016 10:29 IST
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने चीन में वी8 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन स्थानीय मार्केट में प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। हॉनर वी8 के लिए पहली फ्लैश सेल 17 मई को आयोजित की जाएगी। हैंडसेट के कई वेरिएंट हैं और उनकी कीमत भी अलग-अलग है। 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,299 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये), 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ अतिरिक्त नेटवर्क सपोर्ट वाला वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) व क्वाडएचडी डिस्प्ले से लैस 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,799 चीनी युआन (करीब 28,600 रुपये) में मिलेगा। फिलहाल इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

हॉनर वी8 की सबसे अहम खासियत इसका डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हैं। कैमरा डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस और एफ/2.2 एपरचर से लैस है। इसके साथ हॉनर के नए हैडंसेट में एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Advertisement

हॉनर वी8 में डिस्प्ले के दो विकल्प मौजूद हैं। 32 स्टोरेज वाला मॉडल 5.7 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल) के साथ आएगा और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में 5.7 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है।

हॉनर वी8 में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 4 जीबी का रैम हैंडसेट को स्पीड प्रदान करेगा। सभी मॉडल हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आते हैं। यूज़र स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे।
Advertisement

डुअल सिम हॉनर वी8 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर हुवावे के इएमयूआई 4.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। यह डुअल-स्टैंडबाय फ़ीचर के साथ भी आता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और इंफ्रारेड एमिटर मौजूद हैं। हैंडसेट का वज़न 170 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 157x77.6x7.75 मिलीमीटर।
Advertisement

वी8 में मौजूद 3500 एमएएच की बैटरी फास्ट चार्ज़िग को सपोर्ट करती है। ग्रेविटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर जैसे सैंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। स्मार्टफोन प्लेटिनम गोल्ड,रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, ग्लैशियर सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Honor, Honor V8, Honor V8 Price, Honor V8 Specifications, Huawei

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.