Honor V10 स्मार्टफोन 5 दिसंबर को होगा लॉन्च, इसमें हो सकते हैं दो रियर कैमरे व 6 जीबी रैम

पिछले महीने ख़बर आई थी कि हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड की योजना 5 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने की है। चीनी कंपनी ने पिछले महीने एक टीज़र भेजा था जिससे इवेंट की तारीख़ का तो पता चला लेकिन इससे किसी डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं हुआ था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 10:26 IST
ख़ास बातें
  • 5 दिसंबर को कंपनी हॉनर वी10 लॉन्च करेगी
  • स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने की पुष्टि हुई है
  • हॉनर वी10 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा
पिछले महीने ख़बर आई थी कि हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड की योजना 5 दिसंबर को एक इवेंट आयोजित करने की है। चीनी कंपनी ने पिछले महीने एक टीज़र भेजा था जिससे इवेंट की तारीख़ का तो पता चला लेकिन इससे किसी डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन इस टीज़र में स्मार्टफोन की आउटलाइन से पता चला था कि फोन पतले किनारों वाला होगा यानी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

अब गिज़चाइना ने आने वाले हॉनर मोबाइल के बारे में ज़्यादा जानकारी हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 5 दिसंबर को लॉन्च होने वाले डिवाइस का नाम हॉनर वी10 होगा। हुवावे वी10 पिछले हुवावे वी9 का अपग्रेड वेरिएंट होगा। बता दें कि कंपनी के वी सीरीज़ स्मार्टफोन, फ्लैगशिप मेट और पी सीरीज़ से अलग मिड-रेंज में आते हैं।
Advertisement

इससे पहले कंपनी द्वारा जारी किए गए इनवाइट टीज़र में आधिकारिक 'save the date'टीज़र में "Max your view" टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया था जिससे साफतौर पर संकेत मिलते हैं कि हैंडसेट में आगे की तरफ़ पूरी तरह से स्क्रीन का कब्ज़ा होगा। टीज़र से यह भी पुष्टि होती है कि हैंडसेट में एक डुअल रियर कैमरा और एआई इंटीग्रेशन दिया जा सकता है। टीज़र इमेज के नीचे की तरफ़ एक रोबोटनुमा आकृति है जिससे एआई इंटीग्रेशन का खुलासा होता है। आधिकारिक टीज़र से खुलासा होता है कि इस स्मार्टफोन के लिए लंदन में इवेंट आयोजित किया जाएगा और शुरुआत में स्मार्टफोन को ब्रिटेन के साथ दूसरे यूरोपीय देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो हॉनर के नए फ्लैगशिप फोन में एक 5.99 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस होगा। हॉनर वी10 में कंपनी का किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी या 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। हॉनर अपने आने वाले मिड रेंज डिवाइस मे 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 6.0 दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.