12GB रैम, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ HONOR Power हुआ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 08:50 IST
ख़ास बातें
  • फोन 4nm प्रोसेसिंग पर बने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है।
  • फोन Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर रन करता है।
  • फ्रंट में डिवाइस 16MP कैमरा से लैस है।

HONOR Power फोन में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन (2700 × 1224 पिक्सल) वाला AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

Photo Credit: Honor

HONOR Power स्मार्टफोन को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन अपने नाम की तरह ही पावरफुल फीचर्स से लैस होकर आता है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है। डिवाइस में कंपनी ने विशाल कैपिसिटी वाली बैटरी दी है जो कि 8000mAh की है। साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और अन्य फीचर्स। 
 

HONOR Power Price

HONOR Power का शुरुआती 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) में आता है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ 2499 युआन (लगभग 29,000 रुपये) में आता है। फोन को Snow White, Phantom Night Black, और Desert Gold कलर्स में लॉन्च किया गया है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
 

HONOR Power Specifications

Display 
HONOR Power फोन में 6.78 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन (2700 × 1224 पिक्सल) वाला AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह 100% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। फोन में 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 3840Hz हाइ-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

Processor
फोन 4nm प्रोसेसिंग पर बने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट से लैस है। वहीं, Adreno 720 GPU इसमें ग्राफिक्स के लिए मिलता है। स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 RAM दी गई है और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 आधारित MagicOS 9.0 पर रन करता है। इसमें डुअल नैनो सिम की कनेक्टिविटी मिल जाती है। 

Camera
कैमरा की बात करें तो फोन में f/1.95 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें OIS का सपोर्ट भी है। साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में डिवाइस 16MP कैमरा से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। 
Advertisement

Battery
फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 8000mAh की बैटरी है। यह थर्ड जेनरेशन सिलिकॉन-कॉर्बन बैटरी है जिसमें कंपनी के अनुसार, 6 साल की ड्यूरेबिलिटी मिलती है। कहा गया है कि यह पहला फोन है जो 8000mAh बैटरी के साथ आता है। साथ में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 
Advertisement

Connectivity
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11be (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.3, GPS (L1+L5 डुअल फ्रिक्वेंसी), USB Type-C, NFC सपोर्ट मिल जाता है। साउंड के लिए इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। फोन के डाइमेंशन 163.7×76.7×8.2mm हैं। इसका वजन 209 ग्राम बताया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.