Honor Play भारत में लॉन्च, जीपीयू टर्बो टेक और 6 जीबी रैम हैं इसमें

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor Play को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हॉनर ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अगस्त 2018 12:42 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा
  • Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है
  • 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है हॉनर प्ले में

Honor Play की कीमत है 19,999 रुपये से शुरू

Huawei के सब-ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor Play को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हॉनर ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। बिक्री सोमवार शाम 4 बजे शुरू होगी। याद रहे कि Honor Play को सबसे पहले जून में चीन में लॉन्च किया गया था। इस दौरान दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए थे- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। इन दोनों ही वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उतारा गया है। अहम खासियतो की बात करें तो हॉनर प्ले 19.5:9 डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। एक और खासियत है GPU टर्बो टेक्नोलॉजी। इसके बारे में परफॉर्मेंस 60 फीसदी बेहतर करने और बैटरी खपत 30 फीसदी कम करने का दावा किया गया है।
 

Honor Play की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

हॉनर प्ले की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट को अमेज़न इंडिया के अलावा HiHonorStore में सोमवार शाम 4 बजे से बेचा जाएगा। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध होगा।

Honor Play खरीदने पर वोडाफोन की ओर से ग्राहकों को एक साल तक हर महीने 10 जीबी मुफ्त डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
 

Honor Play स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट है, जिसका साथ देते हैं माली-जी72 जीपीयू। हैंडसेट में साथ देंगे 4 जीबी व 6 जीबी रैम।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है।

Honor Play के दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 3750 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न 176 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great value for money
  • Elegant design
  • Excellent display
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Not very easy to hold and use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Huawei, Amazon

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.