• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Play 50 Plus में 6.8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है।

Honor Play 50 Plus स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor Play 50 Plus में 6.8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor Play 50 Plus में 6.8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Play 50 Plus के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
  • Honor Play 50 Plus में Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Honor ने चीनी बाजार में Honor Play 50 Plus एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Honor के इस स्मार्टफोन 90Hz की रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Honor Play 40 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Play 50 Plus की कीमत


Honor Play 50 Plus के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 Yuan (लगभग 16,229 रुपये) है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की अभी जानकारी नहीं है। कलर ऑप्शन के लिए यह Magic Night Black, Mo Yuqing (green), Star Purple और Streaming Silver में उपलब्ध है।


Honor Play 50 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Play 50 Plus (मॉडल नंबर CLK-AN00) में 6.8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz, आस्पेक्ट रेशियो 20:09 और ब्राइटनेस 850 nits तक है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic OS 7.2 पर काम करता है। Honor Play 50 Plus में Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Play 50 Plus के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Play 50 Plus में ड्यूल स्पीकर, हाई रेज ऑडियो सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और USB-C पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए यह फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.7mm, चौड़ाई 76.5mm, मोटाई 8.24mm और वजन 199 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »