6000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Honor Play 50 Plus होगा 10 अक्टूबर को लॉन्च

6000mAh बैटरी से लैस होगा Honor Play 50 Plus जिसमें कंपनी 35W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दे सकती है।

6000mAh बैटरी, 12GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Honor Play 50 Plus होगा 10 अक्टूबर को लॉन्च

Photo Credit: Honor

Honor Play 40 Plus में 6.74 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल मिलता है

ख़ास बातें
  • 6000mAh बैटरी से लैस होगा Honor Play 50 Plus
  • फोन में पंच होल डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • यह 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
विज्ञापन
Honor Play 50 Plus चीन में लॉन्च होने जा रहा है जिसके लिए कंपनी ने कथित तौर पर लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन को Honor Play 40 का सक्सेसर बताया जा रहा है। फोन का पोस्टर भी कंपनी ने रिलीज कर दिया है। इसमें पंच होल डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस वाला डुअल कैमरा बताया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल्स।

Honor Play 50 Plus कंपनी की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में एंट्री करने जा रहा है। इसकी लॉन्च डेट कंपनी की ओर से (via) कंफर्म कर दी गई है जो कि 10 अक्टूबर है। कल फोन चीन में लॉन्च होने जा रहा है और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। Honor Play 50 Plus एक 5G डिवाइस होगा। कंपनी ने इसके प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया है। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज बताई गई है। 

6000mAh बैटरी से लैस होगा Honor Play 50 Plus जिसमें कंपनी 35W फास्ट चार्जिंग फीचर भी दे सकती है। फोन में पंच होल डिस्प्ले मिलने वाला है। यह एक LCD पैनल बताया गया है। फोन के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 50 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। अन्य स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इसके पहले आए Honor Play 40 Plus से लगाया जा सकता है। 

Honor Play 40 Plus में 6.74 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल मिलता है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Dimensity 700 चिपसेट मिलता है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। फोन 6000 एमएएच बैटरी से लैस है और 22.5 फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा आता है। रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। फोन एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च किया गया था। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »