Honor Play का 4 जीबी रैम वेरिएंट खरीदना हुआ आसान

हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने बुधवार को ऐलान किया है कि Honor Play का 4 जीबी रैम वेरिएंट अब Amazon India पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2018 14:06 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर प्ले की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है
  • 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है Honor Play में
  • Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है
हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने बुधवार को ऐलान किया है कि Honor Play का 4 जीबी रैम वेरिएंट अब Amazon India पर ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इस तरह से हॉनर प्ले के दोनों वेरिएंट खरीदने के लिए अब इच्छुक ग्राहकों को साप्ताहिक फ्लैश सेल का इंतज़ार नहीं करना होगा। याद रहे कि बीते महीने ही Honor Play स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को ओपन सेल में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई थी। भारत में इस फोन को अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने हाल ही में हॉनर प्ले का नया अल्ट्रा वॉलेट रंग वाला 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था। इस नए वेरिएंट की भी बिक्री आज से अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई है।
 

Honor Play की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

हॉनर प्ले की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। तीनों ही वेरिएंट को अमेज़न इंडिया के अलावा HiHonorStore पर भी मिलेंगे। इससे पहले स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक और नेवी ब्लू रंग में उपलब्ध था।
 

Honor Play स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Honor Play ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में काम करता है ऑक्टा-कोर हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट है, जिसका साथ देते हैं माली-जी72 जीपीयू। हैंडसेट में साथ देंगे 4 जीबी व 6 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Honor Play में डुअल कैमरा सेटअप एआई फीचर के साथ दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी व 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। Honor Play के दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 3750 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न 176 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great value for money
  • Elegant design
  • Excellent display
  • Good performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Not very easy to hold and use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 970

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.