Honor के इन स्मार्टफोन की Amazon पर सेल, मिल रहे हैं सस्ते

हुवावे ब्रांड वाले Honor के स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो नया मौका है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 5 दिन की ब्लॉकबस्टर डेज़ सेल है, जो गुरुवार से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2018 15:16 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे ब्रांड वाले Honor के स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट
  • ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 5 दिन की सेल
  • Honor 7X, Honor 8 Pro, Honor 6X, Honor View10 खरीदें सस्ते में

हॉनर स्मार्टफोन सेल

हुवावे ब्रांड वाले Honor के स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो नया मौका है। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 5 दिन की ब्लॉकबस्टर डेज़ सेल है, जो गुरुवार से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगी। सेल में यूज़र हॉनर के स्मार्टफोन छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में Honor के स्मार्टफोन पर 7,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। Honor 7X, Honor 8 Pro, Honor 6X, Honor View10 स्मार्टफोन को यहां खरीदा जा सकता है।

Honor 7X की बात करें तो यहां इसका 4 जीबी/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन के 64 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत यहां 15,999 रुपये होगी। फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत 2,000 रुपये की छूट के तहत खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। Honor View10 की बात करें तो यह हैंडसेट यहां 29,999 रुपये में बिक रहा है। Honor 8 Pro की सेल में छूट के बाद कीमत 22,999 रुपये है। वहीं, Honor 6X का 64 जीबी वेरिएंट यहां 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 
हॉनर 7एक्स की बात करें तो इसमें सबसे पहले आपका ध्यान ख़ीचेंगा इसका बड़ा साइज़। हुवावे ने फोन में एक 5.93 इंच फुलएचडी+  (1080x2160 पिक्सल्स)  कर्व्ड डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और बेहद पतले बेज़ल के साथ आएगा। फोन यूनिबॉडी मेटल का बना है।

डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है।
Advertisement

हॉनर 8 प्रो बात करें तो यह कंपनी का चौथा स्मार्टफोन है जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हॉनर 8 प्रो में दो 12 मेगापिक्सल के सेंसर हैं जो अपर्चर एफ/2.2, लेज़र ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग से लैस है। इसके अलावा इस हैंडसेट में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। इस डिवाइस में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। जिसका मतलब है कि यूज़र के पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा।
Advertisement

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित हुवावे की ईएमयूआई 5.1 ओएस पर चलता है। हॉनर 8 प्रो में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0 से लैस है। स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: honor, honor sale, honor smartphone, honor amazon sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.