Honor Magic V3 लीक से खुलासा, 5,200mAh बैटरी के साथ मिलेगी 9.7mm स्लिम बॉडी, जानें सबकुछ

Honor Magic V3 में 5,200mAh की बैटरी है। खास बात यह है कि बड़ी बैटरी के बावजूद ब्रांड ने Magic V3 की मोटाई को 9.7 मिमी तक कम रखा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2024 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic V3 में 5,200mAh की बैटरी और मोटाई 9.7 मिमी तक कम है।
  • Honor Magic V3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा।
  • Honor Magic V3 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Honor Magic V3 में 5,200mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Honor

Honor 12 जुलाई को चीनी बाजार में Honor Magic V3 और Magic Vs3 फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाला है। ब्रांड ने इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा किया है, लेकिन अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं हुई है। ब्रांड ने पहले बताया था कि Magic V3 बीते साल आए Magic V2 की तुलना में स्लिम और लाइट होगा। आपको बता दें कि V2 का वजन लगभग 231 ग्राम है और फोल्ड होने पर मोटाई सिर्फ 9.9 मिमी है। वीबो पर आई नई लीक से पता चला है कि Magic V3 लाइट और स्लिम होने के बावजूद बड़ी बैटरी से लैस होगा। यहां हम आपको Honor Magic V3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Magic V3 Specifications


लीक के अनुसार, Honor Magic V3 में 5,200mAh की बैटरी है। खास बात यह है कि बड़ी बैटरी के बावजूद ब्रांड ने Magic V3 की मोटाई को 9.7 मिमी तक कम रखा है। वहीं इसका वजन 226 ग्राम है। Magic V3 चार कलर्स ब्लैक, ब्राउन, व्हाइट और ग्रीन ऑप्शन में आएगा। डिवाइस में ड्यूराबिलिटी के लिए एक मैटल फ्रेम और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor Magic V3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,अल्ट्रावाइड लेंस और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। Magic V3 की बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिलेगा। नई लीक से एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट जैसे अन्य फीचर्स का पता चला है।

अभी तक Magic Vs3 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अफवाहें बताती हैं कि Magic Vs3 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में आने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.