Honor Magic V3 ग्लोबल वेरिएंट 12 जीबी रैम, Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ होगा लॉन्च, Geekbench पर स्पॉट

Honor Magic V3 ग्लोबल वेरिएंट में 12GB रैम होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अगस्त 2024 15:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा।
  • Honor Magic V3 ग्लोबल वेरिएंट में 12GB रैम होगी।
  • यह Android 14 बेस्ड Magic OS 8.0 के साथ आएगा।

Honor Magic V3 चीन की मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Photo Credit: Honor

Honor का लेटेस्ट रिलीज हुआ फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V3 अब ग्लोबल लेवल पर जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन को हाल ही में चीन में पेश किया था। अब इसके ग्लोबल मॉडल को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। फोन में 12 जीबी रैम हो सकती है और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई और स्पेसिफिकेशंस यहां पर पता चलते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Honor Magic V3 कंपनी का चर्चित फोल्डेबल फोन है जिसे ब्रैंड अब वैश्विक मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है। इसका संकेत फोन का बेंचमार्क सर्टीफिकेशन प्राप्त करना है। Honor Magic V3 ग्लोबल मॉडल को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट (via) किया गया है। यहां पर इसका मॉडल नम्बर FCP-N49 मेंशन किया गया है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा। यह आठ कोर वाला चिपसेट है। इसमें अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.30GHz बताई गई है। 

Honor Magic V3 ग्लोबल वेरिएंट में 12GB रैम होगी। इसमें ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Adreno 750 GPU देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह Android 14 बेस्ड Magic OS 8.0 के साथ आएगा। सिंगल कोर टेस्ट में फोन ने 1914 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 5354 पॉइंट्स का स्कोर किया है। 

Honor Magic V3 चाइनीज वेरिएंट की बात करें तो फोन में 7.92 इंच का प्राइमरी FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले, और 6.43 इंच का LTPO OLED कवर डिस्प्ले है। दोनों स्क्रीन में 5,000 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है जिसे 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 14 पर आधारित MagicOS 8.0.1 पर चलता है। 
Advertisement

Honor Magic V3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फ्रंट में इसमें 40 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेल्फी शूटर मिलता है। फोन में 5,150mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जो 66W वायर्ड, और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Speaker Type

Home Audio

Features

ब्लूटूथ

Colour

Black

Connection

Wireless

Configuration

2.1 (3 Channel)

Power Output

1600W

Power Source

Battery
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.