Honor Magic 9 सीरीज को हाल ही में चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Honor Magic 9 Pro Max और Honor Magic 9 Super Edition शामिल हैं
हाल ही में Honor Magic 9 सीरीज को चीन में पेश किया गया था
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को इंटरनेशनल मार्केट में इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। Honor Magic 9 सीरीज को हाल ही में चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Honor Magic 9 Pro Max और Honor Magic 9 Super Edition शामिल हैं।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Honor के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Guan Haitao ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज को 4 नवंबर को हांगकांग में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यूरोप और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस सीरीज को बाद में पेश किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के लगभग समान हो सकते हैं।
HONOR Magic 9 में 6.37 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 55 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Honor Magic 9 में 8,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इस सीरीज के Honor Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच डिस््पले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 है। Honor Magic 9 Pro Max में 8,800 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में Honor Robot Phone को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा सेटअप में 2.7x ऑप्टिकल जूम और 200x डिजिटल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 122 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।