Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक

सीरीज में तीन मॉडल्स बताए जा रहे हैं जिसमें Honor Magic 9, Magic 9 Pro Max, और Magic 9 Super Edition शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 सितंबर 2026 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच का बड़ा फ्लैट LTPO डिस्प्ले बताया गया है
  • फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस होकर आ सकता है
  • 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग 85,000 रुपये) बताई गई है।

Honor Magic 9 सीरीज में फोन का मेन कैमरा 200MP का बताया गया है।

Photo Credit: Honor

Honor Magic 9 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। Honor Magic 9 सीरीज की लॉन्च डेट 28 सितंबर है। सीरीज में तीन मॉडल्स बताए जा रहे हैं जिसमें Honor Magic 9, Magic 9 Pro Max, और Magic 9 Super Edition शामिल होने वाले हैं। स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआती कीमत का खुलासा भी कंपनी कर चुकी है। अब सीरीज के तीनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। 

Honor Magic 9, Magic 9 Pro Max, और Magic 9 Super Edition सीरीज के तीन मॉडल कल मार्केट में कथित तौर पर लॉन्च के लिए तैयार हैं। इनके स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन लीक हुए हैं जिन्हें चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। 

Advertisement

Honor Magic 9

Honor Magic 9 सीरीज का सबसे कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन मॉडल बताया गया है। इसमें 6.37 इंच का LTPS फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। यह 1.5K+ रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। 120Hz का रिफ्रेश रेट इसमें मिलने वाला है। यह Snapdragon 8E5 चिपसेट पर रन करेगा। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी रहने वाली है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलैस चार्जिंग मिल सकती है। इसमें 55MP का स्क्वेयर सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह एंड्रॉयड का पहला ऐसा कैमरा होगा। 

फोन का मेन कैमरा 200MP का बताया गया है। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया गया है। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम से लैस हो सकता है। फोन में बायोमीट्रिक सिक्योरिटी का सपोर्ट होगा जिसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की संभावना है। फोन के 16GB + 512GB  वेरिएंट की कीमत 5999 युआन (लगभग 85,000 रुपये) बताई गई है। 

Honor Magic 9 Pro Max

Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच का बड़ा फ्लैट LTPO डिस्प्ले बताया गया है, 120Hz है रिफ्रेश रेट इसमें मिलने वाला है। फोन Snapdragon 8EE6 चिपसेट के साथ होगा। इसमें 8800mAh की बैटरी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। 

Advertisement

कैमरा देखें तो फ्रंट में 55MP का स्क्वेयर 1:1 सेंसर कैमरा मिल सकता है। रियर में 200MP मेन कैमरा होगा जिसमें 1/1.28 इंच सेंसर मिल सकता है। साथ में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। Honor इसमें 3D अल्ट्रासोनिक सेंसर के साथ-साथ 3D फेस रिकग्निशन फीचर भी दे सकती है। फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस होकर आ सकता है। 

Honor Magic 9 Super Edition Magic 9 Super Edition इन दोनों से ही खास होगा। इसमें 6.81 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलने वाला है। 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8E5 चिपसेट इसमें बताया गया है। फोन में सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी होगी जो कि 11000mAh की होगी। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W वायरलैस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

कैमरा देखें तो फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा बताया गया है। रियर में 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का 3x टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी होगी। इसकी मोटाई 8.1mm और वजन 227 ग्राम बताया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.