Honor Magic 7 Pro के लॉन्च से पहले रियल लाइफ इमेज लीक, सामने आया डिजाइन

Honor Magic 7 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 सितंबर 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले फोन की रियल लाइफ इमेज लीक हो गई हैं।
  • फ्रंट पैनल में सेंटर में पिल-शेप कटआउट है।
  • फोन में फ्लैट मिडल फ्रेम हो सकता है।

Honor Magic 7 Pro फोन इससे पहले आए Honor Magic 6 Pro (फोटो में) का सक्सेसर होगा।

Photo Credit: Honor

Honor Magic 7 Pro फोन एक बार फिर से लीक्स में सामने आया है। कंपनी की यह स्मार्टफोन सीरीज चीन में जल्द ही लॉन्च हो सकती है। सीरीज में Honor Magic 7, Magic 7 Pro, Magic 7 Ultimate जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। Honor Magic 7 Pro इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे, और अब इसकी रियल लाइफ इमेज लीक हो गई है। फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकता है। इसमें 2K डिस्प्ले होगा और कई आकर्षक फीचर्स होंगे। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

Honor Magic 7 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह Honor Magic 6 Pro का सक्सेसर होगा। लॉन्च से पहले फोन की रियल लाइफ इमेज लीक होने का दावा किया गया है। Weibo पर (via) चीन के पॉपुलर टिप्स्टर द्वारा फोन के फोटो लीक किए गए हैं। फोन में क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। 

इसमें फ्रंट पैनल की बात करें तो सेंटर में पिल-शेप कटआउट देखने को मिल सकता है। यहां पर फोन का सेल्फी कैमरा दिया गया है, साथ में कुछ एडिशनल सेंसर्स भी मौजूद हो सकते हैं। लेकिन कटआउट Honor Magic 6 Pro से साइज में थोड़ा छोटा हो सकता है। फोन में फ्लैट मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें हाई डेंसिटी सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कंपनी कर सकती है। फोन में 50MP का OmniVision OV50H सेंसर मेन कैमरा के रूप में आ सकता है। वहीं 50MP Sony IMX882 सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के रूप में आ सकता है। खबर है कि कंपनी इस सीरीज के साथ AI Agent लॉन्च कर सकती है। यानी फोन AI फीचर्स से भरपूर हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है जो कि अगले महीने मार्केट में दस्तक देगा। इसी समय के आसपास फोन भी मार्केट में एंट्री ले सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.