100X डिजिटल जूम के साथ आएगा Honor Magic 6 RSR Porsche Design फोन, 18 मार्च को होगा पेश

Honor Magic 6 RSR Porsche Design कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जिसे नया सर्टिफिकेशन मिला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Honor Magic6 RSR Porsche Design में 100W चार्जर बताया गया है।
  • फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है।
  • डिवाइस में टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन दिया गया है।

Honor Magic 6 Pro में 6.8 इंच की FHD+ कर्व्ड OLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor आने वाले दिनों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी 18 मार्च को एक लॉन्च इवेंट करने वाली है जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट समेत कई प्रोडक्ट पेश किए जा सकते हैं। इनमें से एक Honor Magic6 RSR Porsche Design भी है जो हाल ही में एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां पर फोन के डिजाइन एलिमेंट की जानकारी मिलती है। इस स्मार्टफोन में 50MP रियर कैमरा बताया गया है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल।

Honor Magic 6 RSR Porsche Design कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन है जिसे नया सर्टिफिकेशन मिला है। ITHome के अनुसार, फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। इस फोन में एक यूनीक लेंस डिजाइन दिया गया है। यह हेक्सागन आकार में आता है। लेंस 50MP का है। इसका अपर्चर f/1.4-f/2.0 है। फोन में बिलियन पिक्सल आउटसोल पेरिस्कोप लेंस दिया गया है जिसमें 100X डिजिटल जूम दिया गया है। फोन में कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया है। डिवाइस में टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन दिया गया है जो कि अभी तक सिर्फ प्रीमियम स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलता है। 
Advertisement

Honor Magic 6 RSR Porsche Design में 100W चार्जर बताया गया है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया है। सीरीज में Honor Magic 6 Pro भी शामिल है। इस फोन को भी 3C सर्टिफिकेशन मिल चुका है। Honor ने MWC 2024 में ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी फ्लैगशिप Magic 6 सीरीज पेश कर दी है। ब्रांड का नया स्मार्टफोन कुछ फ्लैगशिप-ग्रेड फीचर्स और डिजाइन लैंग्वेज से लैस है। हॉनर मैजिक 6 प्रो में रियर पैनल पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप है।

Honor ने टेक इवेंट में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्शे डिजाइन ऑनर मैजिक V2 RSR भी पेश किया। इवेंट के दौरान ऑनर ने एक नया टैबलेट और एक लैपटॉप भी पेश किया है। हॉनर पैड 9 टैबलेट में 12.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। हॉनर मैजिकबुक प्रो 16 ब्रांड का एक और दिलचस्प उत्पाद है। लैपटॉप कुछ एआई फीचर्स के साथ आता है जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.