Honor Magic 6 Pro 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरा, 12GB रैम और 5600mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Honor Magic 6 Pro 5G की कीमत 89,999 रुपये है, जिसमें इसका सिंगल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 20:25 IST
ख़ास बातें
  • अगले 180 दिनों तक इसकी कीमत में गिरावट ना किए जाने का दावा किया गया है
  • इसकी सेल 15 अगस्त को सुबह 12:00 बजे से शुरू होगी
  • फोन यह ब्लैक और एपि ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा

Honor Magic 6 Pro 5G की कीमत 89,999 रुपये है

Photo Credit: Honor

Honor Magic 6 Pro 5G को भारत में शुक्रवार, 2 अगस्त को लॉन्च किया गया। फ्लैगशिप फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलता है और इसमें 6.8-इंच LTPO डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 180-मेगापिक्सल पेरिस्कोप सेंसर है। हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और 5,600mAh की बैटरी है जो वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। Honor Magic 6 Pro 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68-रेटेड बिल्ड मिलने का दावा किया गया है।
 

Honor Magic 6 Pro 5G की भारत में कीमत, उपलब्धता

Honor Magic 6 Pro 5G की कीमत 89,999 रुपये है, जिसमें इसका सिंगल 12GB रैम + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन आता है। यह ब्लैक और एपि ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और इसकी सेल 15 अगस्त को सुबह 12:00 बजे से Amazon, explorehonor.com और मेनलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
Advertisement

Honor Magic 6 Pro 5G को 12 महीने तक की 7,500 रुपये से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है। ऑनरटेक ने पुष्टि की है कि अगले 180 दिनों तक डिवाइस की कीमत में कोई गिरावट नहीं होगी।
 

Honor Magic 6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल सिम (नैनो) Honor Magic 6 Pro Android 14 पर आधारित कंपनी के MagicOS 8.0 इंटरफेस पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,280x2,800 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 1Hz से लेकर है 120Hz तक जाता है और साथ ही इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.20 प्रतिशत है। डिस्प्ले को 5,000 nits की पीक HDR ब्राइटनेस और 4320Hz की PWM डिमिंग फ्रीक्वेंसी देने के लिए टीज किया गया है। स्क्रीन में TUV Rheinland फ्लिकर फ्री और TUV Rheinland सर्केडियन फ्रेंडली सर्टिफिकेशन हैं। इसमें Honor का इन-हाउस नैनो क्रिस्टल शील्ड है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह अचानक होने वाले ड्रॉप्स के खिलाफ 10x टफनेस प्रोटेक्शन प्रदान करता है। 
Advertisement

Honor Magic 6 Pro 5G 4nm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलता है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट और 100x डिजिटल जूम के साथ 180-मेगापिक्सल 2.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, f/1.4 से f/2.0 के वेरिएबल अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल H9000 HDR कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का H9000 HDR अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। फ्रंट में इसमें वाइड-एंगल लेंस और 3D डेप्थ सेंसिंग के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Honor Magic 6 Pro 5G पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/एजीपीएस, गैलीलियो, ग्लोनास, ओटीजी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP68-रेटेड है। Honor का कहना है कि Honor Magic 6 Pro 5G पहला स्मार्टफोन है जिसे इसके रियर और सेल्फी कैमरे, बैटरी परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और ऑडियो अनुभव के लिए पांच DXOMARK गोल्ड लेबल प्राप्त हुए हैं। 
Advertisement

Honor Magic 6 Pro में 5,600mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा जा रहा है कि बैटरी, जो Honor ​​की E1 पावर एन्हांसमेंट चिप द्वारा सपोर्टेड है, कम तापमान वाले वातावरण में भी एस्टेंडेड यूसेज सुनिश्चित करती है। दावा किया गया है कि फास्ट चार्जिंग फीचर से बैटरी केवल 40 मिनट में शून्य से फुल हो जाएगी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.