Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

पिछले कुछ समय में Honor ने बैटरी क्षमता में बड़ी छलांग लगाई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Honor अपकमिंग फोन 12000mAh की विशाल बैटरी से लैस हो सकता है।
  • कंपनी कथित तौर पर नई 11,790mAh बैटरी को टेस्ट कर रही है।
  • फोन कंपनी का अपकमिंग Honor Power सीरीज का डिवाइस हो सकता है।

Honor अपकमिंग फोन 12000mAh की विशाल बैटरी से लैस हो सकता है।

Honor जल्द ही मार्केट में 12000mAh वाला पावरफुल फोन पेश कर सकती है। कंपनी ने बीते दिन मार्केट में अपना बहुचर्चित Robot Phone पेश किया है जो कि अपनी तरह का पहला फोन है। इसमें टॉप पर गिंबल कैमरा लगा है जो बटन दबाने पर यूजर के सामने नाचने लगता है। अब कंपनी एक नए स्मार्टफोन के लिए हैवी बैटरी को कथित तौर पर टेस्ट कर रही है। आइए जानते हैं इस नए डिवाइस के बारे में क्या जानकारी मिल रही है। 

Honor अपकमिंग फोन 12000mAh की विशाल बैटरी से लैस हो सकता है। पिछले कुछ समय में Honor ने बैटरी क्षमता में बड़ी छलांग लगाई है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 11000mAh बैटरी वाले फोन भी शुमार कर लिए हैं। अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा (via) किया है कि कंपनी का नया फोन 12000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। कंपनी नई 11,790mAh बैटरी को टेस्ट कर रही है जिसे 43.86Wh के लिए रेट किया गया है। यानी मोटे तौर पर इसे 12 हजार mAh बैटरी के साथ प्रोमोट कर सकती है। 

Advertisement

टिप्स्टर का कहना है कि फोन कंपनी का अपकमिंग Honor Power सीरीज का डिवाइस हो सकता है। यानी Honor Power 3 में इस बैटरी के इस्तेमाल होने की संभावना जताई गई है। यह फोन 2027 की शुरुआत में कंपनी लॉन्च कर सकती है। फोन में नेक्स्ट जेनरेशन Dimensity 8600 चिपसेट आ सकता है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। इससे पहले सितंबर में कंपनी Honor Magic 9 सीरीज को भी पेश करने वाली है। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी इतनी बड़ी बैटरी देने जा रही है। 

Honor X80 Pro Max इससे पहले 11,000mAh की धांसू बैटरी के साथ लॉन्च किया जा चुका है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले आता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स पीक HDR ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट और Adreno 812 GPU से लैस किया गया है। X80 Pro Max के रियर में OIS के साथ 10x डिजिटल जूम वाला सिंगल 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 6 Gen 5

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

11000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,280x2,788 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.