Honor Holly 4 Plus भारत में लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी

हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने गुरुवार को भारत में अपना नया हॉली 4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नया हॉनर हॉली 4 प्लस स्मार्टफोन, अक्टूबर में लॉन्च हुए हॉनर हॉली 4 का अपग्रेड वेरिएंट है। हॉनर हॉली 4 प्लस की कीमत 13,999 रुपये है और इसकी बिक्री शुक्रवार से देशभर के हॉनर पार्टनर स्टोर के जरिए होगी।

Honor Holly 4 Plus भारत में लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • हॉनर हॉली 4 प्लस की कीमत 13,999 रुपये है
  • यह फोन ऑफलाइन एक्सक्लूसिव होगा
  • फोन की बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने गुरुवार को भारत में अपना नया हॉली 4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। नया हॉनर हॉली 4 प्लस स्मार्टफोन, अक्टूबर में लॉन्च हुए हॉनर हॉली 4 का अपग्रेड वेरिएंट है। Honor Holly 4 Plus की कीमत 13,999 रुपये है और इसकी बिक्री शुक्रवार से देशभर के हॉनर पार्टनर स्टोर के जरिए होगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि नई हॉली सीरीज़ के स्मार्टफोन ऑफलाइन एक्सक्लूसिव होंगे। चीनी कंपनी ने जोर देते हुए कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी देश में नए सर्विस स्टोर भी खोल रही है।

कंपनी फोन के रियर कैमरे को कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के तौर पर प्रमोट कर रही है जिसमें 1.25 माइक्रोन सेंसर है। इसके अलावा कैमरा ऐप में स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स और प्रो मोड दिए गए हैं।

हॉनर हॉली 4 प्लस स्मार्टफोन को युवा यूज़र को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें एक मेटल बॉडी है। फोन की मोटाई 8.2 मिलीमीटर है और इसमें एक 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसके अलावा फोन में एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी दिया जाएगा। हॉनर हॉली 4 प्लस में एक 4000 एमएएच नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसे 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। डुअल-सिम वाले हॉनर हॉली 4 प्लस में एक 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। डिवाइस में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इस फोन में 32 जीबी स्टोरेज है और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलता है। फोन में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है जबकि फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1290 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  10. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »