हॉनर हॉली 3 बजट 4जी स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

हॉनर हॉली 3 बजट 4जी स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड ने अपनी हॉली सीरीज का एक और किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं हॉनर हॉली 3 की। यह कंपनी का पहला 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन है। हॉनर हॉली 3 की कीमत 9,999 रुपये है। फिलहाल, कंपनी ने इसकी उपलब्धता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। ज्ञात हो कि कंपनी ने इसके साथ ही भारत में अपने फ्लैगशिप हैंडसेट हॉनर 8 को भी लॉन्च किया है। इसके अलावा 19,999 रुपये वाले हॉनर 8 स्मार्ट को भी पेश किया गया।

हुवावे हॉनर हॉली 3 में 5.5 इंच एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 620 सीपीयू के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन इस्तेमाल की गई है।

हॉनर हॉली 3 में 13 मेगापिक्सल का बीएसआई सीमॉस रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3100 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, वाई-फाई हॉटस्पॉट और माइक्रो-यूएसबी वी2.0 शामिल हैं।

इसका डाइमेंशन 154.3x77.1x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जी-सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे। यह स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।

आपको बता दें कि हॉनर की कीमत 29,999 रुपये है। इसमें 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। 4 जीबी रैम से लैस इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल का है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 620
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »