Honor Holly 3 पर 6,500 रुपये तक की छूट

अगर आप हुवावे के हॉनर ब्रांड के बजट स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल ही सही वक्त है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर हॉनर हॉली 3 स्मार्टफोन को बड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है।

Honor Holly 3 पर 6,500 रुपये तक की छूट
ख़ास बातें
  • Honor Holly 3 के दो वेरिएंट भारत में बिकते हैं
  • 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में बेचा जा रहा है
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये में खरीदना संभव
विज्ञापन
अगर आप हुवावे के हॉनर ब्रांड के बजट स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बिल्कुल ही सही वक्त है। दरअसल, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर हॉनर हॉली 3 स्मार्टफोन को बड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट की मानें तो सर्वाधिक छूट 6,500 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। Honor Holly 3 के दो वेरिएंट भारत में बिकते हैं। फ्लिपकार्ट पर Honor Holly 3 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 6,499 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,499 रुपये में खरीदना संभव है।

बता दें कि हुवावे हॉली 3 हैंडसेट को भारत में 2016 के दिसंबर में लॉन्च किया गया था। इस वक्त फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में पेश हुआ था। इस तरह से देखा जाए तो अभी यूज़र को इस वेरिएंट पर वास्तविक तौर पर 3,500 रुपये का फायदा होगा।
 

Honor Holly 3 के स्पेसिफिकेशन

हुवावे हॉनर हॉली 3 में 5.5 इंच एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 620 सीपीयू के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन इस्तेमाल की गई है।

हॉनर हॉली 3 में 13 मेगापिक्सल का बीएसआई सीमॉस रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3100 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, वाई-फाई हॉटस्पॉट और माइक्रो-यूएसबी वी2.0 शामिल हैं।

इसका डाइमेंशन 154.3x77.1x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और जी-सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे। यह स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 620
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor Holly 3 Price, Honor Holly 3 Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »